Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश Bihar Crime News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत से सनसनी, परिजनों ने जहरीली शराब पीने से मौत की जताई आशंका; DIG ने दिए जांच के आदेश रसोई गैस की किल्लत से लोग परेशान, रोहिणी आचार्य ने PM मोदी पर साधा निशाना, बोलीं..सिलेंडर की किल्लत का जश्न कब होगा? रोजगार के झांसे में कंबोडिया पहुंचे बिहार के 4 युवक फंसे, 25 दिनों से परिवार परेशान; सांसदों ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा बिहार में सरकारी स्कूल से लापता हुईं दो लड़कियां, बदमाशों ने फोटो भेजकर परिजनों को दी धमकी; कहा- तेरी बेटी को मार दूंगा
09-Mar-2021 03:16 PM
By Pranay Raj
NALANDA : इस वक्त एक बड़ी खबर नालंदा जिले से सामने आ रही है, जहां पुलिस कप्तान ने एक बड़ा एक्शन लेते हुए एक चौकीदार को सस्पेंड कर दिया है. चौकीदार के ऊपर आरोप है कि शराब माफियाओं के साथ उसका सांठगांठ है. एसपी ने बर्खास्तगी को लेकर जिलाधिकारी को पत्र लिखा है.
मामला नालंदा जिले के सरमेरा थाना थाना है, जहां पुलिस अधीक्षक श्री हरी प्रसाद एस ने शराब माफियाओं के साथ मिलीभगत को लेकर एक चौकीदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. बताया जा रहा है कि चौकीदार सोनी कुमार को एसपी ने सस्पेंड किया है, जिसका शराब माफियाओं के साथ सांठगांठ था.
इस मामले में जानकारी मिली है कि चौकीदार की बर्खास्तगी को लेकर नालंदा के डीएम योगेंद्र सिंह को वहां के पुलिस कप्तान श्री हरी प्रसाद एस ने पत्र लिखा है. आपको बता दें कि हाल ही में ससौर गांव में चौकीदार सोनी कुमार के घर से 113 कार्टून में शराब पकड़ा गया था. इस मामले में कुल 8 लोगों की गिरफ़्तारी हुई थी.
आपको बता दें कि बीते 15 फ़रवरी को मधनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की अहम बैठक में सीएम नीतीश ने यह निर्णय लिया कि अगर कोई भी पुलिसवाला शराब पीते पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल बर्खास्त कर दें. यानी कि उसकी नौकरी चली जाएगी. अब सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या सच में सरकार इतना कड़ा रुख अख्तियार करने जा रही है.
गौरतलब हो कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले महीने 15 फ़रवरी को मधनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की अहम बैठक में सीएम नीतीश ने यह निर्णय लिया. उन्होंने साफ़ निर्देश दिया है कि बिहार के पुलिसकर्मियों ने शराब नहीं पीने की शपथ ली है. अगर कोई भी पुलिसवाला शराब का सेवन करते हुए पकड़ा जाता है तो उसे तत्काल उसी समय डिसमिस कर दिया जाये. अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल बर्खास्त कर दिया जाये. सीएम ने कहा कि सभी चौकीदारों को भी एक-एक चीज की जानकारी होती है. गड़बड़ी पाए जाने पर ऐसे चौकीदारों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाये.
इस बैठक में मधनिषेध और उत्पाद विभाग के कमिश्नर बी कार्तिकेय धनजी, मंत्री सुनील कुमार, मुख्य सचिव दीपक कुमार, गृह सचिव आमिर सुबहानी और आईजी अमृत राज भी उपस्थित थे. बैठक में सीएम नीतीश ने कहा कि शराब का अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है. साथ ही गड़बड़ी करने वालों को भी सजा दी जा रही है. बिहार में शराबबंदी से पहले शराब का धंधा करने वाले अब क्या कर रहे हैं, विभाग इसकी जानकारी जुटाए.