ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी

Home / news / नालंदा में प्रसाद खाने के बाद सैकड़ों लोगों की तबीयत बिगड़ी, मेडिकल टीम...

नालंदा में प्रसाद खाने के बाद सैकड़ों लोगों की तबीयत बिगड़ी, मेडिकल टीम गांव पहुंची

28-Feb-2021 11:35 AM

By Pranay Raj

NALANDA : इस वक्त की ताजा खबर नालंदा जिले से आ रही है जहां माघी पूर्णिमा के मौके पर प्रसाद खाने के बाद लगभग 400 लोग बीमार हो गए हैं. घटना परवलपुर प्रखंड इलाके के पीलीछ गांव की है. शनिवार को माघी पूर्णिमा के मौके पर गांव के ही देवी मंदिर में पूजा का आयोजन किया गया था. लोगों ने पूजा के बाद देवी मंदिर में प्रसाद भी लिया लेकिन अचानक से प्रसाद खाने के बाद लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी.


सैकड़ों की तादाद में लोग बीमार होने लगे. गांव वालों ने इसकी सूचना तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को दी लेकिन शनिवार को कोई मेडिकल टीम गांव नहीं पहुंच पाई. आज रविवार की सुबह मेडिकल की टीम प्रभावित गांव में पहुंची है और लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है. प्रसाद खाने के बाद तबीयत बिगड़ने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसके बाद स्वास्थ्य महकमा इस मामले में हरकत में आया.


मेडिकल टीम में शामिल डॉक्टरों ने लोगों की तबीयत की जांच की है. डॉक्टरों का कहना है कि फूड प्वाइजनिंग की वजह से लोगों की तबीयत बिगड़ी थी लेकिन सभी खतरे से बाहर हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर की स्थापना की गई है, दो डॉक्टरों की यहां ड्यूटी भी है लेकिन इसके बावजूद सरकारी अस्पताल में डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं आते. सिविल सर्जन डॉ राजेंद्र कुमार राजेश ने बताया है कि मेडिकल टीम ने सभी लोगों की जांच का काम शुरू कर दिया है और सभी लोग खतरे से बाहर हैं.