ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों: मणिपुर में शहीद हुए जवान का पार्थिव शरीर...

अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों: मणिपुर में शहीद हुए जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा घर, ‘भारत माता जय’ के लगे नारे

13-Nov-2023 05:57 PM

By RAJKUMAR

NALANDA: मणिपुर में जारी जातीय हिंसा के दौरान शनिवार को असम राइफल्स के जवान वीरेंद्र यादव शहीद हो गए थे। शहीद वीरेंद्र यादव बिहार के नालंदा के रहने वाले थे। सोमवार को शहीद का पार्थिव शरीर नालंदा स्थित उनके पैतृक आवास पहुंचा। शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचते ही पूरा माहौल गमगीन हो गया। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भारत माता की जय और शहीद जवान अमर रहें के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।


दरअसल, इस्लामपुर प्रखंड के दीनदयालगंज गांव निवासी बिहार पुलिस से सेवानिवृत्त कैलाश यादव के बेटे वीरेंद्र कुमार यादव का साल 2004 में सेना में चयन हुआ था। उनकी तैनाती असम राइफल्स में हुई थी। वीरेंद्र तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव में दिवाली की खुशियां मातम में बदल गई और दिवाली के अगले दिन उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही इलाके में मातम पसर गया।


शहीद वीरेंद्र कुमार यादव के गांव में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार, इस्लामपुर के पूर्व विधायक राकेश रौशन के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे। शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद गांव के पास मसानघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।