पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
11-Nov-2023 10:09 AM
By First Bihar
NALANDA : भगवान महावीर के 2549 वें निर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित पावापुरी महोत्सव का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज उद्घाटन करेंगे। पावापुरी महोत्सव नालंदा के पावापुरी भगवान महावीर विज्ञान संस्थान में आयोजित किया गया है। आज से शुरू होकर यह पावापुरी महोत्सव दो दिनों तक चलेगा। जिसको लेकर सीएम नीतीश कुमार आज पावापुरी जाएंगे।
दरअसल, पावापुरी महोत्सव की तैयारी काफी धूम - धूम से चल रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नजर इस कार्यक्रम पर लगातार बनी हुई है और अब आज इसका उद्घाटन भी करेंगे। नालंदा सीएम का गृह जिला भी है। इसलिए सरकार और स्थानीय जिला प्रशासन की तरफ से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत लगाई गई है। महोत्सव के कारण आज से नालंदा के पावापुरी में हलचल बनी रहेग।
वहीं , मुख्य आकर्षण भगवान महावीर के जीवन संदेश पर आधारित सेंड आर्ट प्रदर्शनी होगी। शाम 5:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। उसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 3:00 बजे पावापुरी महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। वित्त एवं वाणिज्य कर सह जिला प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और कला संस्कृति मंत्री जितेंद्र कुमार राय भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
उधर, पावापुरी महोत्सव का सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के विभिन्न साइट्स पर लाइव टेलीकास्ट भी किया जाएगा। पावापुरी महोत्सव हर साल आयोजित होता रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक इस कार्यक्रम में भाग लेते हैं। कई तरह के सांस्कृतिक और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।