बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म
23-Oct-2020 07:47 PM
By Pranay Raj
NALANDA : इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक और एनडीए के प्रत्याशी चन्द्रसेन प्रसाद के काफिले पर हमला हुआ है. तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र की मंडाछ पंचायत के शिवशंकरपुर गांव में विधायक के काफिले पर रोड़ेबाजी की गई है. इस हमले में कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
मामला नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना इलाके का है. जहां मंडाछ पंचायत के शिवशंकरपुर गांव में निवर्तमान विधायक और जदयू प्रत्याशी चन्द्रसेन प्रसाद के काफिले पर हमला हुआ है. हमले में कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गयीं. कई समर्थकों के चोटिल होने की सूचना है. पुलिस पहुंची तो विधायक के काफिले को वहां से सुरक्षित निकाला गया.
इस मामले में विधायक ने एफआईआर के लिए तेल्हाड़ा थाने में आवेदन दिया है. विधायक चंद्रसेन प्रसाद ने बताया कि जनता से मिलने शिवशंकरपुर गांव गये थे. उसी दौरान लालू यादव जिंदाबाद, नीतीश कुमार मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए दर्जनों लोगों ने हमला कर दिया. प्रचार वाहन में बैठे तीन कार्यकर्ता गंभीर रूप से जख्मी हो गये.
उनका कहना है कि यह घटना सुनियोजित है. सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो उनकी जान बची. इसके बाद सभी गाड़ियों को गांव से निकाला गया. बता दें कि शिवशंकरपुर गांव के लोग सड़क नहीं बनने से नाराज है. पहले से ही विधायक का विरोध कर रहे हैं. 'सड़क नहीं तो वोट नहीं' का बैनर-पोस्टर लगाकर विरोध प्रदर्शन भी कर चुके हैं. ग्रामीण पहले से ही आक्रोशित थे. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.