ब्रेकिंग न्यूज़

पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'

Home / news / घर में महाबोधि कॉलेज के प्रिंसिपल की मां का मर्डर, आंगन में रेता...

घर में महाबोधि कॉलेज के प्रिंसिपल की मां का मर्डर, आंगन में रेता गला; जानिए क्या है पूरा मामला

02-Dec-2023 01:42 PM

By First Bihar

NALANDA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या, लूट, छिनतई और गोलीबारी की खबरें निकल कर सामने नहीं आती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नालंदा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां महाबोधि कॉलेज के प्रिंसिपल की मां का अपराधियों ने मर्डर कर डाला है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले के बेन थाना इलाके के भगवानपुर गांव में शनिवार की अहले सुबह एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। मृतका की पहचान 83 वर्षीय बुजुर्ग महिला फूल कुमारी देवी के रूप में हुई है। मृतका के पुत्र डॉक्टर अरविंद कुमार नालंदा स्थित महाबोधि कॉलेज के प्रिंसिपल के पद पर स्थापित है। इस  हत्या की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। 


वहीं, घटना की  सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस दल बल के साथ गांव पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  मामले की जांच के लिए डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुजुर्ग महिला अकेली घर में रहती थी। घर के दरवाजे के पास खाट पर सोए हुए अवस्था में घटना को अज्ञात बदमाशों ने अंजाम दिया है। 


इस घटना को लेकर मृतका के पुत्र डॉक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि सुबह 6 बजे पड़ोसी के द्वारा सूचना मिली। इसके बाद गांव पहुंचे तो देखा कि मां की गला रेतकर हत्या कर दी गई है।  हालांकि प्रथम दृश्य में यह बात सामने आ रही है कि चोरी करने के लिए चोर पहुंचे थे। विरोध करने पर गला रेतकर हत्या कर दी गई होगी। कान में बाली और हाथ में चांदी की चूड़ी थी, लेकिन वह नहीं है। 


उधर, इस घटना की जानकारी मिलने के बादजांच के लिए राजगीर के डीएसपी प्रदीप कुमार पहुंचे। उन्होंने बताया कि गला रेतकर महिला की हत्या की गई है।  पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। जांच करने के लिए डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। जिस घर में महिला रहती थी यह घर चारों ओर से खुला हुआ है। पूछताछ में पता चला है कि महिला कभी भी दरवाजा बंद करके नहीं सोती थी. मामला जो भी हो जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।