चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद RBI new rule 2026 : अब सिर्फ OTP नहीं चलेगा! 1 अप्रैल से बदलने वाला है डिजिटल पेमेंट का पूरा सिस्टम; RBI का बड़ा फैसला इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप
09-Dec-2023 03:34 PM
By First Bihar
NALANDA : खबर नालंदा के हरनौत से निकल कर सामने आ रही है। जहां बख्तियारपुर-रजौली फोर लाइन निर्माण कार्य में लापरवाही के कारण एक बाइक सवार युवक की दबकर मौत हो गई। यह घटना हरनौत थाना क्षेत्र के रूपसपुर गांव की बताई जा रही है। इस घटना के बाद से पुरे इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है।मृतक के घर के बाहर परिजन और जान पहचान वाले लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना के अनुसार बाइक सवार युवक हरनौत से बिहारशरीफ जा रहा था। इसी दौरान फ्लाईओवर निर्माण कार्य में लगाई जा रही प्लेट गिर गई। इससे युवक दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से प्लेट को हटाकर युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरनौत ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
उधर, हरनौत थाना पुलिस मौके पर पहुंचीं। हरनौत थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि मृतक की पहचान चंडी थाना क्षेत्र के नरसंडा गांव निवासी रणविजय सिंह के रूप में कि गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि फोर लाइन निर्माण कार्य में लगे कर्मियों की लापरवाही के कारण अक्सर हादसा होते रहता है।