बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, इस बार EVM और फेशियल रिकग्निशन से होगी वोटिंग बिहार में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक के दौरान पुलिस अधिकारी की कार ने दंपति को रौंदा, दोनों की मौके पर हुई मौत पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू
04-Mar-2020 04:35 PM
By Pranay Raj
NALANDA : नालंदा पुलिस को डबल मर्डर की सूचना मिली तो देखते ही देखते पुलिस वालों के हाथ-पांव फूलने लग गए। आनन-फानन में पांच थानों की पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंच गयी। लेकिन फिर वहां कुछ यूं हुआ कि पुलिस ने अपना सिर पीट लिया।
भागनबिगहा थाने पर भीम चौधरी नाम का एक ग्रामीण पहुंचा और उसने थानाध्यक्ष को बताया कि मैनें दो व्यक्ति की हत्या कर शव को छतरपुर के खंधा में ठिकाने लगा दिया है। भीम चौधरी की बात पर थानाध्यक्ष भौंचक रह गये। आनन-फानन में उन्होनें अपने वरीय अधिकारियों को सूचना दे दी। बात आग की तरह फैल गयी और थानाध्यक्ष की सूचना पर मौका-ए-वारदात पर एसडीओ, डीएसपी समेत पांच थानों की पुलिस मौक पर पहुंच गयी। लेकिन पुलिस को जो कुछ वहां मिला उसे देख कर उन्हें अपनी करनी पर दुख हुआ।
भीम चौधरी ने समेन्द्र गोप और बबलू गोप के हत्या की बात थानेदार को कही थी। पुलिस वहां पहुंची तो कुछ नहीं मिला। फिर पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो बबलू मेयार गांव के पास पुआल लादते मिल गया वहीं समेन्द्र भी मेघी नगमा गांव से सकुशल मिल गया। दोनों को खोज निकालने के बाद पुलिस ने चैन की सांस ली ।
अब बारी थी सूचना देने वाले भीम चौधरी की। जिसकी शामत आनी तय थी। उसने एक दो नहीं बल्कि पांच थानों की पुलिस को अपने करतूत से हलकान कर दिया था। भीम चौधरी की पुलिस ने जांच करवायी थी तो वह नशे में मिला वहीं जिस बबलू की हत्या की बात वह कह रहा था वो भी नशे में था। दोनों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।