ब्रेकिंग न्यूज़

रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज

Home / news / डॉक्टरों की हड़ताल के कारण मासूम की गई जान, शव वाहन नहीं मिला...

डॉक्टरों की हड़ताल के कारण मासूम की गई जान, शव वाहन नहीं मिला तो बाइक से लाश ले गये परिजन

17-Aug-2024 04:57 PM

By First Bihar

NALANDA: कोलकाता में रेप के बाद महिला डॉक्टर की हत्या कर दी गयी थी। इस घटना को लेकर देशभर में डॉक्टरों ने हड़ताल कर रखा है। देशव्यापी हड़ताल का असर अस्पतालों में देखने को मिल रहा है। इस हड़ताल ने बिहार के नालंदा जिले में एक बच्चे की जान ले ली। 


पानी में डूबने के बाद बच्चे को लेकर परिजन बिहारशरीफ सदर अस्पताल पहुंचे थे लेकिन इमरजेंसी वार्ड में एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं था। इलाज समय पर नहीं होने के कारण बच्चे ने दम तोड़ दिया। अस्पताल में शव वाहन नहीं होने के कारण परिजन बाइक से ही बच्चे की लाश को ले गये। 


इमरजेंसी वार्ड में एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं रहने के कारण बच्चे का इलाज समय पर नहीं हुआ और उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने अस्पताल के गार्ड से डॉक्टर के संबंध में पूछा था तब बताया गया कि डॉक्टर साहब पोस्टमार्टम करने गए हुए हैं। जिसके बाद बच्चे को एसएनसीयू वार्ड में ले जाया गया वहां भी कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। 


डॉक्टर के अस्पताल में नहीं रहने के कारण इलाज के अभाव में बच्चे की मौत हो गयी। मौत के बाद शव ले जाने के लिए अस्पताल में कोई शव वाहन भी नहीं मिला जिसके बाद परिजन बाइक से शव को ले गये। मृत बच्चे की पहचान नालंदा थाना क्षेत्र के बिद्दुपुर गांव निवासी सोनू भारती के 3 वर्षीय पुत्र टुग्गु के रूप में हुई है। 


टुग्गु बिद्दुपुर गांव के तालाब में डूब गया था जिसे निकालकर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। लेकिन डॉक्टर के हड़ताल पर रहने के कारण इमरजेंसी वार्ड में एक ही डॉक्टर मौजूद नहीं थे। जो थे वो पोस्टमार्टम करने में लगे थे जिसके कारण काफी देरी से इलाज शुरू हुआ लेकिन वो बचा नहीं पाये। इलाज में देरी के कारण बच्चे ने दम तोड़ दिया। 


सबसे बड़ी बिडंबना तो यह रही कि मौत के बाद बच्चे को शव वाहन भी नसीब नहीं हुआ। परिजन शव को मोटरसाइकिल से ले गये और अस्पताल के डॉक्टर, अधिकारी और कर्मचारी तमाशबीन बने रहे। इस मामले पर नालंदा के सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सदर अस्पताल में एक ही शव वाहन है।