Bihar road acciden : थार जीप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल BIHAR CRIME: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार LPG cylinder booking : 45, 35 या 25 दिन... सिंगल या डबल सिलेंडर – अब अफवाहों में मत फंसिए, ये है असली नियम; सरकार ने कर दिया सब क्लियर CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप
30-Oct-2024 12:12 PM
By First Bihar
NALANDA : बिहार के नालंदा से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां बेखौफ अपराधियों ने बड़ी डकैती की घटना को अंजाम दिया है। यहां धनतेरस के मौके पर जब सभी खरीद-बिक्री करने में व्यस्त थे, तब स्वर्ण व्यवसायी के घर भीषण डकैती हुई है, जिसमें साढ़े 3 लाख रुपए नगदी और 35 लाख के गहनों पर डाका डाला गया है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने हिलसा थाना क्षेत्र के मलामा गांव के एक स्वर्ण व्यवसायी के घर को निशाना बनाया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंच मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है। घटना के संबंध में पीड़ित परिवार ने बताया कि योगीपुर निवासी कृष्ण विश्वकर्मा बाजार में जेवर, बर्तन और कपड़ा की दुकान चलाते हैं।
बताया जा रहा है कि धनतेरस पर पूरा परिवार दुकान में समान बिक्री करने में जुटे थे। दुकान में हुए बिक्री का पैसा करीब 3:50 लाख रुपये पत्नी और पुत्र केन में रखकर घर पहुंचाने आये। पैसा घर में रखकर फिर दुकान पर चले गये. उस समय घर पर व्यवसायी की बहू और बेटी मौजूद थीं। तभी हथियार से लैस 10 -12 की संख्या में बदमाशों ने घर में प्रवेश किया और व्यवसायी की बहू और बेटी को हथियार के बल पर बंधक बनाते हुए कमरे में बन्द कर दिया।
इधर, इस घटना को लेकर नालंदा पुलिस ने बताया कि मंगलवार की रात लगभग 10 बजे हिलसा थाने को मलामा गांव से जानकारी मिली कि कृष्ण कुमार के घर पर 8-10 अपराधी घुसकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिए। घटना की जानकारी मिलने के बाद 15 मिनट के अंदर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का विस्तृत मुआयना किया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है।