ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / CM के गृह क्षेत्र में अनाज नहीं मिलने पर विरोध, लोग बोले- नीतीश...

CM के गृह क्षेत्र में अनाज नहीं मिलने पर विरोध, लोग बोले- नीतीश जी हम कोरोना से नहीं भूखे ही मर जाएंगे

05-Apr-2020 06:15 PM

By Pranay Raj

NALANDA : सरकार लाख दावे कर ले लेकिन ग्राउंड रियलिटी कुछ और ही है। सरकार लॉकडाउन में अनाज बटंवाने का दावा तो कर रही है किसी को भूखा नहीं छोड़ने का प्रण तो ले रही है लेकिन खुद सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले की सच्चाई जानकर सन्न रह जाएंगे आप। ग्रामीणों ने यहां तक कह दिया सरकार हम तो कोरोना से नहीं भूखे ही मर जाएंगे।


नालंदा जिले के महानंदपुर गांव में आपको ले चलते हैं। जहां लॉकडाउन के बीच अनाज के लिए गुहार लगा रहे हैं लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। ग्रामीणों का धैर्य़ अब जवाब दे रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जब वे अनाज लाने जाते है तो डीलर यह कहकर भगा देता है कि उजले कार्ड धारियों को सरकार द्वारा अनाज नहीं दिए जाने का निर्देश दिया गया है ।ग्रामीण बताते हैं कि पिछले चार सालों से उनके पास कार्ड रहते हुए भी उन्हें आजतक अनाज का एक दाना नहीं मिला अब तो लॉकडाउन के बीच अनाज नहीं मिलने से भूखों मरने की नौबत आ गयी है।


कोरोनावायरस को लेकर पूरे देश में लॉकडाउन के बीच अब नालंदा के इस गांव में गरीबों का चूल्हा ठंडा पड़ने लगा है ।लोगों के सामने दो जून की रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है । रोजी-रोजगार सब बंद पड़ा है। कहां से लाए कैसे खाएं? 


हालात इतने खराब होने के बावजूद अधिकारी दावा करने से नहीं चूकते। अधिकारियों को आदेश देकर 'ऑल इज वेल' नजर आने लगता है।  एसडीओ जनार्दन प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि लॉकडाउन को देखते हुए सभी डीलरों को निर्देश दिया गया है कि जिन किन्हीं के पास किसी प्रकार का कार्ड है उन्हें अनाज उपलब्ध कराएं। उन्होंने बताया कि जांच कर डीलर पर कार्रवाई की जाएगी ।