मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश
23-Aug-2024 03:27 PM
By RAJKUMAR
NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में डायरिया ने जानलेवा रूप अख्तियार कर लिया है। डायरिया से दो सगी बहनों समेत तीन बच्चों की मौत के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। घटना के पांच दिन बाद जिला प्रशासन की नींद टूटी है और मेडिकल टीम गांव पहुंचकर डायरिया से ग्रसित लोगों का इलाज कर रही है।
डायरिया से मरने वाले बच्चों में पांच साल की परिधि और तीन साल की परी के अलावा पड़ोस का रहने वाला 11 साल का गोलू शामिल है। इसके अलावा कई बच्चे डायरिया से ग्रसित हैं। दो दिन के भीतर तीन बच्चों की मौत की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन की नींद खुली।
स्वास्थ्य विभाग की टीम पांच दिन बाद काको बिगहा गांव पहुंची है। गांव में गंभीर रूप से बीमार लोगों को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। गांव में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि पूरे गांव में डायरिया का प्रकोप फैल गया है। अगर शुरुआत में ही जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की होती तो तीन बच्चों की जान नहीं गई होती।
गांव के लोगों का कहना है कि अभी भी मरीजों का इलाज ठीक से नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अबतक 50-60 लोग डायरिया से प्रभावित हो चुके हैं। एक दर्जन से अधिक लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं।