बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
04-Aug-2024 01:34 PM
By First Bihar
राजधानी सहित प्रदेश में मानसून की सक्रियता काफी बढ़ गई है। ऐसे में एक बार फिर झमाझम वर्षा के आसार बढ़ गए हैं। जिससे नदियों के जलस्तर भी बढ़ने लगे हैं। तो कई जगह नदियां किस कदर उफान में आई है कि इसकी वजह से तटबंध तक टूट गए हैं। ऐसे में अब एक मामला नालंदा से सामने आया है। जहां लोकाईन नदी का जलस्तर बढ़ने से 4 जगह तटबंध टूट गए हैं।
दरअसल, नालंदा में पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही झमाझम बारिश के बाद सूखी लोकाइन नदी में अचानक से जलस्तर बढ़ गया। ऐसे में बहिलसा अनुमंडल के चार जगहों पर तटबंध टूट गए हैं। जिसके कारण दर्जनों गांव में पानी घुस गया है। वहीं, बांध टूटने से कई इलाकों में बाढ़ का संकट गहरा गया है और निचले इलाकों के गांव में नदी का पानी घुस गया है। जिसकी वजह से कई घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है।
वहीं, हिलसा प्रखंड के धुरी बिगहा के उत्तर पश्चिम लोकायन नदी के तटबंध में तकरीबन 30 फीट का कटाव हो गया। कटाव के कारण धुरी बिगहा, मुरलीगढ़, फुलवरिया, सोहरापुर, कुसेता, छियासठ बिगहा गांव एवं खेतों में पानी भर गया है। घाना बीघा गांव के पूर्व तटबंध टूटने के कारण बेलदारी बिगहा, घाना बीघा के गांव एवं खेत जलमग्न हो गया है। अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण कुमार अधिकारियों के साथ कैंप कर रहे हैं।
उधर, जानकारी मिलते ही नालंदा के डीएम शशांक शुभंकर मौके पर पहुंचे हैं राहत कार्य का जायजा लिए।जिलाधिकारी ने बताया कि मंडाक्ष बेलदारी बिगहा में बांध टूटने से 70 घरों में पानी घुस गया है। जिससे कई परिवारों के 605 सदस्य प्रभावित हुए हैं। इन परिवारों के लिए राहत शिविर की व्यवस्था की गई है। इधर सकरी और जिरायन नदियों में पानी आ गया है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...