CBSE की नई पहल: अब काउंसलरों की स्किल का AI से होगा आकलन, घर बैठे दे सकेंगे परीक्षा, जानिए पूरी अपडेट BIHAR NEWS : बिहार में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से बर्बाद ! तेजस्वी यादव ने कहा – पुलिस शराब के नशे में निर्दोषों को मार रही, अब न्याय होना जरूरी... Ramnavami 2026 : ध्यान रखें! रामनवमी पर पटना में शोभा यात्रा के दौरान कोई भी डीजे नहीं चलेगा, भारी भीड़ से बचें Bihar Pension Update: रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट: सरकार ने किए अहम बदलाव, अब समय पर पेंशन मिलने की गारंटी! Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट
16-Nov-2024 10:46 AM
By First Bihar
NALANDA : बिहार के नालंदा जिले से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रहा है। जहां बिहारशरीफ के रामचंद्रपुर मोहल्ला स्थित चाइना बाजार में भीषण आग लगने से 10 मोबाइल दुकानें जलकर खाक हो गईं। आगलगी की घटना में 50 से 60 लाख रुपये का नुकसान होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलने पर 14 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं।
जानकारी के मुताबिक आग पहले बिजली के खंभे में लगे बॉक्स में लगी फिर तेजी से फैल गई।रामचंद्रपुर मोहल्ला स्थित चाइना बाजार में भीषण आग लगने से 10 मोबाइल दुकानें जलकर खाक हो गईं। आगलगी की घटना में 50 से 60 लाख रुपये का नुकसान होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलने पर 14 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। आग पहले बिजली के खंभे में लगे बॉक्स में लगी फिर तेजी से फैल गई।
बताया जा रहा है कि जानकारी मिलने पर जब तक दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंचे को तब तक आग 10 दुकानों को अपनी चपेट में ले चुका था।हालांकि अब 14 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी है। आगलगी की घटना से पूरे बाजार इलाके में अफरा तफरी माहौल देखा गया। जिनकी दुकान बच गई। उस दुकान को दुकानदार आपा-धापी में खाली करने में जुट गए।
इधर, फिलहाल आगलगी में कितना नुकसान हुआ इसका आकलन नहीं किया गया है, लेकिन ऐसी आशंका जताई है जा रही है कि आगलगी में 50 से 60 लाख का नुकसान हो गया है । इस बाजार में महंगे महंगे मोबाइल पार्ट्स एवं मोबाइल की दुकान थी। गनीमत यह रही कि समय रहते दमकल कर्मियों ने आग को अन्य दुकानों को जलने से बचा लिया अन्यथा इसी बाजार के ऊपर बैंक ऑफ इंडिया, पीएनबी और बजाज फाइनेंस कंपनी की शाखा है। आग लगने के बाद लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं।