ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट

Home / news / बिहारशरीफ सदर अस्पताल में ब्लड के नाम पर लूट, पैसा लेने के बावजूद...

बिहारशरीफ सदर अस्पताल में ब्लड के नाम पर लूट, पैसा लेने के बावजूद नहीं चढ़ाया गया खून, आशा कार्यकर्ता फरार

23-Sep-2023 05:47 PM

By First Bihar

NALANDA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा के बिहारशरीफ सदर अस्पताल में लाल खून का काला धंधा चल रहा है। उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव के विभाग में लूट मचा हुआ है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब नगर निगम का सफाई कर्मी पत्नी को प्रसव के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा। इमादपुर मोहल्ला निवासी जितेंद्र कुमार अपनी पत्नी रागनी कुमारी को प्रसव के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में एडमिट कराया। 


जहां प्रसव से पहले महिला की जांच की गयी। जिसमें खून की कमी बतायी गयी और ऑपरेशन की बात कही गयी। इस दौरान वहां मौजूद आशा कार्यकर्ता ने खून के बदले 6 हजार रुपये की मांग की। तब जितेंद्र के पास सिर्फ 2 हजार रुपये थे जो उसने आशा को दे दिया। जिसके बाद और पैसा लाने के लिए वह अपने घर चला गया। घर से 3 हजार रुपया लेकर आया और फिर उसे 3 हजार रुपये दिया। 


आशा को जितेंद्र ने कुल पांच हजार रुपया दिया। इस दौरान रागनी का प्रसव हो चुका था। रागनी बेटे को जन्म दे चुकी थी लेकिन उसे खून चढ़ाया ही नहीं गया। प्रसव के बाद आशा कार्यकर्ता अस्पताल से फरार हो गयी। जितेंद्र आशा को अस्पताल में ढूंढता रहा लेकिन उससे मुलाकात नहीं हो सकी। ब्लड चढ़ाने के नाम पर आशा 5 हजार रूपया लेकर फरार हो गयी। जिसे देखकर यह कहा जा सकता है कि बिहारशरीफ सदर अस्पताल में लाल खून का काला कारोबार फल फूल रहा है। मामले में जानकारी जब सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. अशोक कुमार को हुई तो वो भी इस बात से हैरान रह गये। उपाधीक्षक ने कहा कि पीड़ित द्वारा लिखित शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट..