ब्रेकिंग न्यूज़

पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'

Home / news / बिहार : तेज रफ्तार कार का कहर, दो बाइक को मारी जोरदार टक्कर;...

बिहार : तेज रफ्तार कार का कहर, दो बाइक को मारी जोरदार टक्कर; एक युवक की मौत

23-Nov-2023 05:53 PM

By First Bihar

NALANDA : बिहार में सड़क हादसों के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद पुरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल इस घटना की सुचना मिलते ही पुलिस प्रसाशन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जूट गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, सरमेरा थाना के मलावां स्कूल के समीप अनियंत्रित कार ने दो बाइक में जोरदार ठोकर मार दिया। इस घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। इस घटना के बाद आस - पास के लोगों की भीड़ उमड़ गयी है। इसी दौरान ग्रामीणों के द्वारा घटना की सुचना पुलिस टीम को भी दे दी गयी है। 


बताया जा रहा है कि, मृतक  पटना जिला के बेलछी थाना क्षेत्र के कोरारी गांव का रहने वाला सूरज कुमार है। जबकि जख्मी युवक बिंद थाना के सदरपुर गांव का बीरू ढाड़ी है। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए बिंद अस्पताल में भर्ती कराया है। इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बिंद व सरमेरा की सीमा पर एस एच 73 सड़क को जाम कर दिया। ये  लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे। 


उधर,इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि बिंद की ओर से सरमेरा की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने पहले पीछे से एक बाइक में टक्कर मारी। इसके बाद दूसरे बाईक में सीधी टक्कर मार दिय। जसिमें एक युवक की मौत हो गई , जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों को पुलिस ने समझा बुझाकर शांत करवाया। फिलहाल, वाहन की पहचान की जा रही है।