पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
24-Oct-2023 04:48 PM
By RAJKUMAR
NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां सदर अस्पताल के नर्स के साथ मारपीट और बदसलूकी के विरोध में एसएनसीयू के सभी कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। नर्स और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के हड़ताल पर जाने के बाद एसएनसीयू की व्यवस्था चरमरा गई है। एसएनसीयू में भर्ती बच्चों के इलाज में परेशान आ रही है।
दरअसल, बिहारशरीफ सदर अस्पताल में मरीज के परिजनों ने एक नर्स के साथ बदसलूकी की थी और मारपीट की घटना को भी अंजाम दिया था। इस घटना के विरोध में सदर अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड के चिकित्सक समेत सभी स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। स्वास्थ्यकर्मियों का कहना है कि अभी जो बच्चे भर्ती हैं उनका इलाज वे करेंगी लेकिन नए बच्चों को भर्ती नहीं लिया जाएगा।
पूरे मामले पर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि एक बच्चा को इलाज के लिए लाया गया था। इसी दौरान बच्चे के परिजनों ने वार्ड में तैनात अनिता राव नामक नर्स के साथ पहले बदसलूकी किया और विरोध करने पर मारपीट किया। जिसके बाद एसएनसीयू के सभी कर्मी ने हड़ताल शुरू कर दिया है। हड़ताली स्वास्थ्यकर्मियों का कहना है कि जबतक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा उनका आंदोलन जारी रहेगा।