ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : रामनवमी जुलूस के चलते पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले जान लें रूट Bihar Crime : पटना में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 5 राउंड फायरिंग और पथराव से गांव में तनाव Ram Navami Patna : पटना में रामनवमी का महासागर! 52 शोभायात्राएं, 7 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड़; जानिए इस बार क्या होगा ख़ास Bihar News : बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर! जानिए विराट रामायण मंदिर की 10 बड़ी खासियत; इस समय तक तैयार होगा मेगा प्रोजेक्ट Patna Airport : अब पटना एयरपोर्ट पर नहीं होगी भागदौड़! यात्रियों को जल्द मिलेगी यह सुविधाएं; जानिए क्या है प्लान Ram Navami : जय श्री राम के नारों से गूंजा पटना का महावीर मंदिर, रामनवमी के मौके पर 1 KM लंबी लाइन:नितिन नवीन ने किया दर्शन बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज

Home / news / बिहार में कहर बरपा रही भीषण गर्मी, लू लगने से किशोरी समेत तीन...

बिहार में कहर बरपा रही भीषण गर्मी, लू लगने से किशोरी समेत तीन लोगों की मौत; जानिए लक्षण और कैसे करें बचाव

14-Jun-2023 10:26 AM

By First Bihar

AURANGABAD/NALANDA: बिहार में इन दिनों गर्मी अपना कहर बरपा रही है. अत्यधिक गर्मी और लू की चपेट में पूरा राज्य है. इसी बीच राज्य के औरंगाबाद में सोमवार की रात एक 15 साल की किशोरी समेत दो तथा नालंदा जिले में एक वृद्ध की लू लगने से मौत हो गई. सदर अस्पताल में एडमिट किशोरी को 107.8 डिग्री बुखार हो गया था. डॉक्टरों ने बचाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उसने दम तोड़ दिया. 


मृतक किशोरी की पहचान रूपा कुमारी रोहतास जिले के तिलौथू की मूल निवासी थी. पिता सनोज चौधरी ने बताया कि वे सपरिवार औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के श्रीकृष्ण नगर अहरी में रहते हैं. सोमवार शाम रूपा की तबीयत खराब हो गई थी. डा. सुभाष कुमार ने बताया कि किशोरी की मौत लू लगने के कारण हुई है. स्वजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले गए. उधर, कुटुंबा थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में लू लगने से अजय राम (35) की मौत हो गई. स्वजन उन्हें उपचार के लिए रेफरल अस्पताल कुटुंबा ले गए, जहां डॉक्कटर ने मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर ने बताया कि हीट स्ट्रोक के कारण युवक की मौत हुई है. पुलिस ने अजय के शव का पोस्टमार्टम करा परिवार को सौंप दिया है.


दूसरी तरफ नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र के कान्धु पीपर के खंधा में मंगलवार की दोपहर को एक वृद्ध का शव पड़ा मिला. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया.पुलिस शव कब्जे में लेकर पहचान में जुटी है. थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि दोपहर में कहीं जाने के दौरान वृद्ध लू की चपेट में आ गए होंगे, गिरने से मौत हो गई होगी. पुलिस इंटरनेट मीडिया पर वृद्ध की फोटो प्रसारित कर पहचान में जटी है.


थानाध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि दोपहर में कहीं जाने के दौरान वृद्ध लू की चपेट में आ गए होंगे, गिरने से मौत हो गई होगी. पुलिस इंटरनेट मीडिया पर वृद्ध की फोटो प्रसारित कर पहचान में जुटी है.