Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज
17-Jan-2024 03:05 PM
By First Bihar
NALANDA: बिहार में कभी लोहा का पुल चोरी हो जाता है तो कभी रेल इंजन और मोबाइल टावर ही चोर चुरा ले जाते हैं। इस बार चोरों ने बिजली का ट्रासफॉर्मर ही चुरा लिया है। बदमाशों की इस करतूत से हर कोई हैरान हैं। ट्रांसफॉर्मर चोरी की यह घटना नालंदा जिले की है जहां खेत में लगाए गये ट्रांसफार्मर को चोरों ने गायब कर दिया है।
चोरी की यह घटना हरनौत प्रखंड क्षेत्र इलाके के पचौरा पंचायत अंतर्गत मुबारकपुर गांव की है जहां खेती के लिए लगाए गए 25 केवी के ट्रांसफार्मर को ही चोरो ने निशाना बनाया है। ट्रांसफार्मर चालू हालत में था उसमें करंट दौड़ रही थी। दौड़ती लाइन से ही ट्रांसफार्मर की चोरी कर ली गयी। लेकिन किसी को भी चोरी की भनक नहीं लगी। जब ग्रामीण सुबह अपने खेत काम करने आए तो देखा कि ट्रांसफार्मर गायब है।
बीती रात ही इसे चुराया गया है। चोरी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जुनियर इंजीनियर ने गांव वालों से मामले की जानकारी दी जिसके बाद विद्युत विभाग के अधिकारी को ट्रांसफर चोरी की घटना की जानकारी दी गयी। वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस भी आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।
ग्रामीणों ने बताया कि 25 केवी के ट्रांसफार्मर की चोरी हुई है जिसे दो साल पहले ही कृषि कार्य के लिए लगाया गया था। जिससे किसानों को खेती कार्यों में सहुलियत हो रही थी। इसी ट्रांसफार्मर से करीब 70 बीघा से अधिक खेतों में पानी पहुंचता था। ट्रांसफार्मर चोरी होने की घटना से ग्रामीण भी सकते में है। ग्रामीणों ने पुलिस से चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।