ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट

Home / news / बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! सुबह-सुबह CM नीतीश के गृह जिले में...

बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! सुबह-सुबह CM नीतीश के गृह जिले में चली गोलियां, दादा-पोती बुरी तरह जख्मी

21-Sep-2024 12:00 PM

By First Bihar

NALANDA : बिहार के अंदर आपराधिक मामलों में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या कर दी जा रही है। ऐसे में अब इस बढ़ते क्राइम को खुद सीएम नीतीश कुमार आज समीक्षा बैठक भी करने वाले हैं। इस बीच खबर यह आ रही है कि सीएम नीतीश के गृह जिले में ही आज सुबह-सुबह गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। 


जानकारी के अनुसार, नालंदा में सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका दहल गया। घटना में दादा पोती को गोली लगी है। वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप और दहशत का माहौल कायम हो गया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामले के बारे में आधिकारिक रूप से कुक भी कहा जा सकता है। 


बताया जा रहा है कि, यह पूरा मामला मानपुर थाना इलाके के गोंगड़ी गांव का है। जहां सुबह सुबह गोलियों की आवाज़ से इलाके में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। गोलीबारी में दादा और पोती को गोली लग गई। सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।जख्मी नीतीश कुमार की 8 वर्षीय पुत्री निशा कुमारी जबकि दूसरा ज़ख़्मी स्व. लाल दास यादव के 60 वर्षीय पुत्र कृष्णा यादव हैं। दोनों रिश्ते में दादा और पोती लगते हैं। 


वहीं, जख्मी के पुत्र नागेंद्र कुमार ने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर गुड्डू यादव ने खेत गए विनय यादव को मारपीट करने लगा। किसी तरह बदमाशों की चंगुल से छूट कर घर की ओर भागने लगा तो आरोपियों ने कई राउंड गोलियां चलाई। आरोपी कारू यादव का पुत्र गुड्डू यादव, राधे यादव और सूरज यादव दूसरे पक्ष का विनय यादव का भाई राकेश यादव भी सूरत की एक फैक्ट्री में मजदूरी करने गया था। उसी पैसा लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें राकेश यादव से आरोपी गुड्डू के साथ मारपीट किया था।


उधर, उसी विवाद को लेकर सूरत से गुड्डू यादव जब गांव गोंगड़ी पहुंचा और घात लगाकर घटना को अंजाम देने की कोशिश किया। गनीमत रही कि दादी पोती को गोली हाथ में लगी है। जिसे इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। मानपुर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि सूचना पर पुलिस गांव पहुंची थी सभी आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए। एक बच्ची और बुजुर्ग को गोली लगी है दोनों की हालत ठीक है।