अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
26-Aug-2021 02:11 PM
NALANDA : बिहार पुलिस अकादमी ने 615 महिला समेत कुल 1605 दारोगा दिए. पुलिस महकमा में ये पहला मौका है, जब इतनी बड़ी तादाद में एक साथ महिला दारोगा निकली हैं. आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने भव्य कार्यक्रम के दौरान इन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई.
अकादमी के कैंपस में ट्रेंड सब इंस्पेक्टरों के पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस मौके पर मुख्य अतिथि रहे. उन्होंने राजगीर स्थित बिहार पुलिस एकेडमी में आयोजित पास आउट कार्यक्रम में भाग लिया. सीएम की मौजूदगी में सभी नए दारोगा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई.
गौरतलब है कि 27 वर्षों बाद यहां पासिंग आउट परेड की सलामी मुख्यमंत्री ने ली है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया. इससे पहले 1994 में तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने पटना के गांधी मैदान में सब इंस्पेक्टर के पासिंग आउट परेड की सलामी ली थी. उस समय केवल 53 महिला अधिकारी थीं.