ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट Bihar News: थावे दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं पर हमला, प्रसाद के विवाद में जमकर हुई मारपीट मिडल ईस्ट युद्ध के बीच भारत ने बढ़ाई खुद की सुरक्षा, अब गोला-बारूद ही नहीं इस टेक्नोलॉजी से भी दुश्मन को मिलेगा करारा जवाब IPL 2026 से पहले बड़ा झटका! 7 खिलाड़ी बाहर, 9 पर सस्पेंस, टीमों की बढ़ी टेंशन; ये है पूरी लिस्ट धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? धर्मसंकट में आरजेडी और कांग्रेस, राज्यसभा चुनाव में गच्चा देने वाले विधायकों पर क्यों नहीं हो रहा एक्शन? RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए

Home / news / बिहार के लड़के से टिक-टॉक पर हुआ प्यार, दूसरे राज्य से भागकर आई...

बिहार के लड़के से टिक-टॉक पर हुआ प्यार, दूसरे राज्य से भागकर आई लड़की ने रचाई शादी

06-Sep-2020 03:02 PM

By Pranay Raj

NALANDA :  भारत में पबजी और टिक-टॉक समेत कई चीनी एप्प को सरकार ने बंद कर दिया है. पर इनसे जुड़ी कई दिलचस्प कहानियां लगातार सामने आ रही हैं. बिहार के नालंदा से भी एक अजीबोगरीब लव स्टोरी सामने आई है. दरअसल टिक-टॉक पर मिले एक प्रेमी जोड़े ने मंदिर में शादी रचा ली. आइये जानते हैं आखिर क्या है इनकी दिलचस्प लव स्टोरी...


मामला बिहार के नालंदा जिले का है. जहां सलेमपुर के रहने वाले गोलू कुमार से झारखंड के कतरास गढ़ की रहने वाली सुमा कुमारी को प्यार हो गया. सुमा और गोलू दोनों एक दूसरे से टिकटॉक पर मिले थे. टिक-टॉक पर ही दोनों का प्यार परवान चढ़ गया. जब दोनों के घरवालों को इस रिश्ते के बारे में पता चला तो परिजनों ने दोनों को अलग करने की ठान ली. लेकिन इनका प्यार इतना गहरा था कि इन दोनों ने एक दूसरे के खातिर जान देने की सोच ली.


सुमा और गोलू दोनों घर से भागकर धनबाद चले गए. धनबाद रेलवे स्टेशन पर दोनों आत्महत्या करने जा रहे थे तभी कुछ लोगों ने दोनों को रोक लिया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दोनों के घरवालों को दी. बाद में परिजन भी इस रिश्ते को स्वीकार कर लिये. दोनों परिवारों की रजामंदी से सोहसराय के सूर्य मंदिर में सुमा और गोलू की शादी संपन्न हुई.