Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें
19-Aug-2024 05:50 PM
By RAJKUMAR
NALANDA: बिहार के अस्पतालों में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की संवेदना मर चुकी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में बच्चे की मौत के बाद उसका शव गोद में लेकर घूम रहे परिजनों को अस्पताल में तैनात गार्ड ने दौड़ा-दौडाकर पीटा। परिजनों का कसूर सिर्फ इतना थी कि वह डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा रहे थे।
दरअसल, रहुई के बरादी गांव में गुड्डू यादव का 8 साल का बेटा गुलशन कुमार पानी डूब गया था। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे थे, जहां से डॉक्टरों ने बच्चे को सदर अस्पताल रेफर किया था। परिजन जब सदर अस्पताल पहुंचे तो ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मी बच्चे के परिजनों को इधर-उधर टहलाते रहे। समय पर इलाज नहीं होने के कारण बच्चे की मौत हो गई।
करीब आधे घंटे बाद इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने बच्चे की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत के बाद परिजन स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर रो रहे थे,तभी अस्पताल में तैनात गार्ड आपे से बाहर हो गया और बच्चे का शव गोद मे लिए परिजनों पर ताबड़तोड़ डंडे बरसाने शुरू कर दिए। इस घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया और बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। उधर, पूरे मामले पर पूछे जाने पर अस्पताल उपाधीक्षक अशोक कुमार ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है, जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त एक्शन होगा।