ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Home / news / बिहार में छात्रा की मौत पर बवाल, भीड़ ने फूंक दी बस,...

बिहार में छात्रा की मौत पर बवाल, भीड़ ने फूंक दी बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

03-Feb-2024 10:36 AM

By First Bihar

NALANDA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लागतार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कहीं न कहीं से सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नालंदा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां जिले में सड़क हादसे में छात्रा की मौत पर बवाल खड़ा हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बस में आग लगा दी। जिसके बाद यात्रियों को कूदकर अपनी जान बचानी। इस दौरान ग्रामीणों ने बस चालक की धुनाई भी की। 


दरअसल, दीपनगर थाना क्षेत्र के राजगीर-बिहार शरीफ मुख्य मार्ग पर बाजार के पास बस से कुचल कर एक छात्रा की मौत हो गई। छात्रा की मौत से आक्रोशित  ग्रामीणों ने चालक के साथ पिटाई करते हुए बस में तोड़फोड़ करते हुए आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते बस धू-धू कर जलने लगी। बस पर सवार लोगों ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई।


मृतका की पहचान नालन्दा थाना क्षेत्र अंतर्गत कमदारगंज गांव निवासी सुगन यादव की 14 वर्षीय पुत्री पुष्पा कुमारी के रूप में की गई है। छात्रा के पिता ने बताया कि हर दिन की तरह उनकी बेटी पढ़ाई करने के लिए घर से साइकिल से दीपनगर बाजार आ रही थी। इसी बीच बिहार शरीफ से राजगीर की ओर जा रही अनियंत्रित बस ने उसे कुचल दिया। जिसके कारण घटनास्थल पर ही उनकी बेटी की मौत हो गई। हादसा के बाद आक्रोशितों ने बस ड्राइवर को पकड़ जमकर धुनाई कर दी।  किसी तरह से पुलिस ने बस ड्राइवर को अपने हिरासत में लेते हुए उसे एक दुकान के अंदर बंद कर दिया। 


घटना के बाद पुलिस भीड़ को समझाते हुए दिखी, बावजूद आक्रोशित लोग पुलिस की एक नहीं सुन रहे थे। बस में आग लगाने की सूचना के दमकल की 2 गाड़ी मौके पर पहुंची और बस में लगी आग पर काबू पाया  गया। आज ही दीपनगर बाजार में ही कुशवाहा महासम्मेलन सह अभिनंदन समारोह का आयोजन होने वाला है। जहां उपमुख्यमंत्री के आने का कार्यक्रम हैं। इस घटना के कारण इंटर के परीक्षार्थियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस घटना के बाद सड़क के दोनों ओर जाम की स्थिति हो गई जिसके कारण परीक्षार्थी अपनी सेंटर पर पैदल ही निकल पड़े। 


घटना की सूचना पर सदर डीएसपी नुरुल हक, सदर बीडीओ अंजन दत्ता,दीपनगर , लहेरी और सोहसराय थानाध्यक्ष भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचे और मुआवजे का आश्वासन देने के जाम हटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेजा गया। सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि शरारती तत्वों द्वारा बस में आग लगा दी गई है । स्थिति सामान्य है और आवागमन शुरू करा दिया गया है। उपद्रव करने वाले लोगों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।