ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / बिहार: बोरवेल में गिरा चार साल का शुभम, खेलने के दौरान हुआ हादसा,...

बिहार: बोरवेल में गिरा चार साल का शुभम, खेलने के दौरान हुआ हादसा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

23-Jul-2023 12:02 PM

By RAJKUMAR

NALANDA: बड़ी खबर मुख्यमंत्री के गृह जिला नालंदा से आ रही है, जहां एक चार साल का मासूम बच्चा बोरवेल में जा गिरा है। इस घटना के बाद बच्चे के परिजनों में कोहराम मच गया है। करीब 150 फीट गहरे बोरवेल में बच्चा 40-50 फीट में जाकर फंस गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। घटनास्थल पर एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई है। 


दरअसल, नालंदा थाना क्षेत्र के कुल गांव के रहने वाले डोमन मांझी का चार साल का बेटा शुभम कुमार खेलने के दौरान बोरवेल में जा गिरा है। बच्चे की मां खेत में काम करने के लिए गई थी, चार साल का शुभम भी उसके साथ मौजूद था। शुभम की मां खेत में काम कर रही थी, इसी दौरान खेलते खेलते वह खेत में बने बोरवेल के गड्ढे में जा गिरा। इसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई।


काफी कोशिशों के बावजूद जब शुभम को बोरवेल से नहीं निकाला जा सका तो पुलिस और स्थानीय प्रशासन को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और जिला प्रशासन की टीम बच्चे को बचाने की कवायद में जुट गई है। बोरवेल के अंदर पाइप के माध्यम से ऑक्सीजन की व्यवस्था की गई है और बोरवेल के बगल में गड्ढा बनाया जा रहा है। 


जिला आपदा शाखा प्रभारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी एवं मेडिकल टीम भी ऑक्सीजन के साथ मौके पर मौजूद हैं। पटना से एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। बच्चे के परिजन और ग्रामीण सुभम की सलामती के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। अनहोनी की आशंका से सहमें शुभम के माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।