पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
11-Nov-2023 01:04 PM
By First Bihar
NALANDA : बिहार के नालंदा से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां भूमि विवाद को लेकर पड़ोसी ने बुजुर्ग को गोलियों से भून जख्मी कर दिया। यह मामला सिलाव थाना क्षेत्र अंतर्गत जिंदा विगहा गांव का है। इस घटना के घायल की पहचान (60) वर्षीय बिंदा यादव के रूप में किया गया है। परिजनों की मदद से बिंदा यादव को सिलाव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के उपरांत वर्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
वहीं, इस घटना को लेकर जख्मी का पोता अरुण कुमार ने बताया कि पड़ोसी से उन लोगों का जमीनी विवाद चल रहा है। जिसका मामला अंचलाधिकारी के अधीन है। अब उसके पड़ोसी ने जबरदस्ती खेत में पटवन करने का काम किया। इसके बाद पड़ोसी से उन लोगों का विवाद हुआ। हालांकि, दोपहर बाद मामला शांत हो गया। शाम में पड़ोसी शराब पीकर आया और मंदिर के पास बैठे उसके दादा के ऊपर हेलमेट से मारने का प्रयास किया। इसके बाद वह थाना पहुँचकर शिकायत किया और पुलिस आई। तब तक उसका पड़ोसी वहां से भाग निकला।
उसने पुलिस वाले से कहा कि उसका पड़ोसी हमेशा हरवे-हथियार से लैस होकर आता है और उन लोगों को धमकी देता है। बावजूद पुलिस ने इस बात का संज्ञान नहीं लिया। शनिवार की सुबह उसका पड़ोसी आया और घर पर चढ़कर अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। जिसमें 6 गोली उसके दादा को लग गई। 6 कट्ठा जमीन को लेकर पड़ोसी दिनेश यादव से विवाद चल रहा है। उसी विवाद में घर पर चढ़कर दिनेश यादव और उसके गुर्गों ने शनिवार की सुबह करीब दर्जन भर राउंड फायरिंग कर दी। जिसमें 6 गोली बिंदा यादव को कंधा,पेट,पीठ एवं हाथ में लगी है।
उधर, इस मामले में सिलाव थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलने के उपरांत पुलिस गांव पहुंच मामलें की जांच में जुट गई है। जख्मी को बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आरोपी गांव छोड़कर फरार है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। भूमि विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है।