बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में बिना जुताई अब आलू की खेती: जीरो टिलेज पर सरकार का फोकस, जल्द लागू होगी नई तकनीक बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में अब सरकारी टेंडरों पर रहेगी EOU की पैनी नजर, 5 सदस्यीय टीम गठित; गड़बड़ी करने वालों का खेल खत्म बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार में खाद की कालाबाजारी पर सरकार सख्त, 449 उर्वरक लाइसेंस रद्द; 115 लोगों के खिलाफ केस दर्ज Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar News: बालू के खेल में शामिल खनन निरीक्षक गिरफ्तार, DM को भी कर रहा था गुमराह Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की
08-Dec-2020 12:30 PM
By Pranay Raj
NALANDA : कृषि कानून के विरोध में आज कई संगठनों के द्वारा भारत बंद का आहवाहन किया गया है. इस बंद की गूंज नालंदा जिले में भी देखने को मिली है. सुबह से ही कड़ाके की ठंड से बेपरवाह राजद, जन अधिकार पार्टी, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता एनएच 20 पर उतरकर कृषि बिल के विरोध में जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.
नेताओं ने टायर जलाकर अपना विरोध प्रकट किया है. वहीं भारत बंद का विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस को राजद कार्यकर्ताओं ने पावापुरी हाल्ट पर रोकने की कोशिश की. ज्यादा कोहरा होने के कारण ट्रैक पर खड़े राजद कार्यकर्ताओं का हुजूम ट्रेन चालक देख नहीं पाया, जिसके कारण जिस जगह पर खड़े होकर विरोध कर रहे थे वहां पर ट्रेन नहीं रुकी.
बाद में राजद कार्यकर्ताओं को रेल की पटरी से कूदकर अपनी जान बचानी पड़ी. गनीमत यह रही कि किसी को कुछ नहीं हुआ. वहीं इस घटना के बाद भी राजद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करना जारी रखा और सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की.