BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश
28-Sep-2020 01:45 PM
NALANDA : बिहारशरीफ स्नातक पार्ट वन एवं पार्ट टू की परीक्षा को लेकर फॉर्म जमा करने गए छात्राओं से मांगी जा रही नाजायज राशि को लेकर छात्राओं का गुस्सा भड़क गया और बिहारशरीफ-सोहसराय मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर दिया. छात्राओं के उग्र आंदोलन को देखते हुए सोहसराय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छात्राओं को समझाने का प्रयास किया.
काफी मशक्कत के बाद सड़क जाम को हटाया जा सका. बताया जाता है कि बिहार शरीफ के जलालपुर मोहल्ला स्थित देवशरण वीमेंस कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं के द्वारा स्नातक पार्ट वन एवं पार्ट 2 की परीक्षा को लेकर ऑनलाइन फॉर्म जमा कराया गया था. जिसमें जनरल कोटा से 1000 एवं ओबीसी कोटा से 700 रुपये भी जमा कराया गया लेकिन जब कॉलेज में फॉर्म जमा करने छात्रा पहुंची तब कॉलेज प्रशासन के द्वारा मनमाना रवैया अपनाया जाने लगा. छात्राओं से दो हज़ार से 2200 रुपये की मांग की जाने लगी.
छात्राओं के द्वारा बताया गया कि उन लोगों के द्वारा ऑनलाइन फॉर्म जमा करने के दौरान फीस जमा कर दिया गया. बावजूद इसके कॉलेज प्रशासन कुछ भी बात मानने से इंकार करता रहा और फॉर्म जमा नहीं किया गया. जिससे छात्रों का आक्रोश भड़क उठा. छात्राओं के आंदोलन और सड़क जाम के कारण शहर का मुख्य मार्ग पूरी तरह से जाम हो गया जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी भी उठानी पड़ी. इस दौरान एंबुलेंस को भी जाने से रोक दिया गया. थाना अध्यक्ष श्याम किशोर सिंह के द्वारा छात्राओं को समझाया गया जिसके बाद जाम को हटाया जा सका.