25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
08-Jan-2025 09:50 PM
By First Bihar
NALANDA: नालंदा में भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना छबिलपुर थाना क्षेत्र प्रगति पेट्रोल पंप के पास की है जहां यात्रियों से भरी ऑटो में हाइवा ने टक्कर मार दी जिससे ऑटो सवार 3 लोगों की मौत हो गई वही 3 अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गये।
मृतकों की पहचान बरनौसा गांव निवासी गौतम पासवान की पत्नी कंचन देवी, छपरा पंडारक निवासी दंगल प्रसाद के पुत्र दिलीप कुमार और किशोरी प्रसाद के पुत्र बिंदी प्रसाद शामिल हैं। वही घायल प्रियंका देवी, रिंकी देवी और रविरंजन को राजगीर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां तीनों का इलाज जारी है।
बताया जाता है कि राजगीर से सभी लोग ऑटो पर सवार होकर बरनौसा जा रहे थे तभी इसी दौरान हाइवा ने ऑटो में टक्कर मार दी। जिससे 3 की मौत हो गयी और दो महिला और एक पुरुष बुरी तरह घायल हो गये। घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है।
नालंदा से राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट