ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / nalanda / Bihar News : CM नीतीश के गृह जिले में वार्ड पार्षद के रिश्तेदार...

Bihar News : CM नीतीश के गृह जिले में वार्ड पार्षद के रिश्तेदार उड़ा रहे थे शराबबंदी का मखौल, रात रंगीन करने का था प्लान; 41 गिरफ्तार

Bihar News : बर्थ डे पार्टी शहर के एक वार्ड पार्षद के रिश्तेदार का था। पार्टी में रात रंगीन करने के लिए सुरा और शबाब दोनों की व्यवस्था की गई थी।

11-Jan-2025 03:24 PM

By First Bihar

Bihar News : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर शराब पीना, पिलना, खरीदना, बेचना, रखना और बनाना सब गैर कानूनी है। लेकिन इसके बाद शराब को लोग छोड़ नहीं रहे। ऐसे में ताजा मामला नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा का है जहां बर्थडे पार्टी में जमकर जाम छलकाने का इंतजाम कर दिया गया था। इतना ही नहीं पार्टी में नर्तकियों के ठुमके के साथ रात रंगीन करने का भी प्लान था। लेकिन, अब इस पुरे प्लान पर पुलिस का बड़ा एक्शन हुआ है। 


जानकारी के मुताबिक, नालंदा जिले के लहेरी थाना पुलिस ने पोस्ट ऑफिस मोड़ के समीप बर्थ डे पार्टी में डीजे के धुन पर शराब छलकाते 41 नशेड़ियों को शराब के साथ गिरफ्तार किया। चर्चा है कि यह बर्थ डे पार्टी शहर के एक वार्ड पार्षद के रिश्तेदार का था। जहां पार्टी में रात रंगीन करने के लिए सुरा और शबाब दोनों की व्यवस्था की गई थी।


वहीं, देर रात तक होटल में बज रहे डीजे से आस पास के लोग परेशान होकर सूचना पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां का नजारा देख चौंक गई। पार्टी में जितने भी लोग बचे हुए थे सभी शराब के नशे में टल्ली थे। पुलिस ने जब आसपास तलाशी ली तो छह बोतलों में बची हुई आधी अधूरी शराब बरामद हुई। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से 41 लोगों को गिरफ्तार कर थाना लाया। ब्रेथएनालाइजर मशीन से जांच के बाद सभी के शराब पीने की पुष्टि हुई। कुछ लोग माहौल का फायदा उठाकर भाग निकले। 


इधर, इस पुरे मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार साह ने बताया कि नए उत्पाद अधिनियम के तहत शराब बरामद की मामले में होटल को सील कर दिया गया है। 41 लोगों के शराब पीने की पुष्टि हुई है। मौके से शराब बरामद होने और सेवन करने के कारण सभी को न्यायालय के हवाले किया जाएगा। कोर्ट के आदेश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी