सबसे बड़े गुनाहगार कर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें
07-Mar-2025 09:40 AM
By First Bihar
ROAD ACCIDENT IN BIHAR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे में लोगों की जान नहीं जा रही हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला नालंदा से निकल कर सामने आया है। जहाँ सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक,नालंदा में सड़क दुर्घटना में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई है। पूरा मामला हिलसा थाना के पश्चिमी बाईपास का है। जहां बोलेरो और बाइक की भीषण टक्कर में बाइक पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एकंगरसराय थाना क्षेत्र के पारथू गांव निवासी योगेश्वर जमादार का 18 वर्षीय पुत्र ओम प्रकाश, रघुनंदन बिंद का 18 वर्षीय पुत्र , दिलशांत कुमार और पप्पू प्रसाद का 18 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार है। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक के परखच्चे उड़ गए ।
बताया जा रहा है कि, तीनों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर गांव के ही गयानंदन प्रसाद के पुत्र सन्नी कुमार की बारात में शामिल होने के लिए नागरनौसा थाना क्षेत्र के अरई गांव जा रहे थे, तभी यह भीषण हादसा हुआ।
वहीँ, इस हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया। एक साथ तीन दोस्तों की अर्थियां उठने से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। जिसने भी इस घटना के बारे में सुना, वह शोक में डूब गया। मृतकों में से एक नवमी, दूसरा दशवीं और तीसरा 12वीं कक्षा का छात्र था, जिनसे परिवार को कई उम्मीदें थीं।
इधर, हिलसा थाना अध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही हादसे में शामिल वाहन को जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।