दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
11-Nov-2025 10:00 PM
By First Bihar
NALANDA: बिहार के नालंदा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां बेटी के जन्म से नाराज एक कलयुगी मां ने बड़ा कदम उठा लिया। बेटी को जन्म देने के 9 दिन बाद वह अस्पताल में ही नवजात बेटी की छोड़ कर फरार हो गई। महिला की इस करतूत से पूरा परिवार हैरान है। अस्पताल ने बच्ची को उसकी चाची के हवाले कर दिया है।
मामला नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र स्थित सदर अस्पताल का है। मिली जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर गांव निवासी रोहित राज की पत्नी नंदनी कुमारी ने 4 नवंबर को सदर अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया था। परिजनों के अनुसार, नंदनी बेटी के जन्म से नाराज थी। सोमवार को वह अपनी नवजात बच्ची को अस्पताल के बेड पर छोड़कर बिना किसी को बताए फरार हो गई। काफी देर तक लौटकर नहीं आने पर परिजनों ने अस्पताल प्रशासन को इसकी जानकारी दी।
अस्पताल प्रबंधक मोहम्मद इमरान ने तत्परता दिखाते हुए महिला के परिजनों और ससुराल पक्ष को बुलाया। बातचीत के दौरान नंदनी बच्ची को अपने साथ ले जाने से साफ इंकार कर दिया। उसने कहा कि वह इस बच्ची को नहीं रखेगी। स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने बच्ची को सुरक्षित रूप से परिवार को सौंपने का निर्णय लिया। मंगलवार की दोपहर बच्ची की चाची अस्पताल पहुंचीं और सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद नवजात को अपने साथ घर लेकर गईं। अस्पताल प्रबंधक मोहम्मद इमरान ने बताया कि बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है और अब परिवार के संरक्षण में है। इस घटना ने अस्पताल के स्टाफ और स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है।