ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / bihar / nalanda / Bihar News: सीएम नीतीश के गृह जिला में बड़ा हादसा, घर की छत...

Bihar News: सीएम नीतीश के गृह जिला में बड़ा हादसा, घर की छत गिरने से दादी-पोता की दर्दनाक मौत

Bihar News: नालंदा के इमामगंज गांव में जर्जर मकान की छत गिरने से 80 वर्षीय महिला और 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि 12 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल है। परिवार ने मुआवजा और रोजगार की मांग की है।

20-Aug-2025 01:51 PM

By FIRST BIHAR

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में मंगलवार की देर रात एक दुखद घटना घटी। लगभग 60 साल पुराने जर्जर मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। इस हादसे में तीन लोग मलबे में दब गए, जिनमें से 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला और 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक 12 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के रहुई थाना क्षेत्र के इमामगंज गांव की है।


मृतकों की पहचान धर्मवीर कुमार के 14 वर्षीय बेटे आशीष कुमार और उनकी मां फुलिया देवी के रूप में हुई है। वहीं 12 वर्षीय छोटा बेटा निरंजन कुमार गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से मलबे से बाहर निकालकर पावापुरी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।


परिवार के अनुसार, मंगलवार रात बच्चे अपनी दादी के साथ मकान के पुराने कमरे में सो रहे थे कि अचानक छत गिरने की तेज आवाज आई। जब घरवाले दौड़े तो देखा कि तीनों मलबे के नीचे दबे हुए थे। ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर उन्हें निकाला गया। इलाज के दौरान दादी और 14 वर्षीय पोता आशीष कुमार की मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही रहुई थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार मौके पर पहुंचे और बताया कि पुरानी छत के गिरने से यह हादसा हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है। मृतक परिवार के सदस्य रो-रोकर बुरे हाल में हैं। परिजनों ने सरकार से उचित मुआवजा और रोजगार की मांग की है।