पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर
18-Sep-2025 11:49 AM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के नालंदा जिले से एक दर्दनाक हादसा की खबर आई है, जहां नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। घटना राजगीर थाना क्षेत्र के गिरियक घोड़ा कटोरा स्थित पंचाने नदी डैम में बुधवार की है। मृतकों की पहचान सिलाव थाना क्षेत्र के करिअन्ना गांव निवासी असलम आलम मलिक का 19 वर्षीय पुत्र फैसल आलम और मोहम्मद अशरफ आलम का 23 वर्षीय पुत्र अनस आलम के रूप में की गई है।
जानकारी के मुताबिक, गांव के लगभग आठ युवक दोपहर में नहाने के लिए पंचाने नदी डैम गए थे। वहीं, पानी में उतरते समय सभी युवक एक साथ गहराई में चले गए औऱ डूबने लगे। इस स्थिति में शोर मच गया और मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में मुश्किल से छह युवक की जान बचा पाए। लेकिन दो युवकों को गहरे पानी से निकालने में देरी हुई। जिस कारण दोनों की मौत हो गई।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरु कर दी। एसडीआरएफ की टीम ने देर शाम तक रेस्क्यू अभियान चलाया। जिसके बाद शव को नदी से निकाला गया। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है।
वहीं,घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतकों के परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण भी बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए।