बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी
20-Feb-2025 07:29 AM
By First Bihar
Pragati Yatra : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के तहत आज नालंदा पहुंच रहे हैं। सीएम नीतीश प्रगति यात्रा पर हैं और प्रगति यात्रा के तहत सीएम सभी जिलों में दौरा कर रहे हैं। सीएम के आगमन को लेकर बिहारशरीफ शहर और नानद धरहरा गांव को दुल्हन की तरह सजाया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री 800 करोड़ रुपये की लागत से 300 से अधिक विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे, जिससे जिले के विकास को एक नई दिशा मिलेगी।
मुख्यमंत्री अपने दौरे में बड़ी पहाड़ी स्थित हेल्थ फिटनेस पार्क और सबैत पंचायत में अति पिछड़ा वर्ग आवासीय बालिका विद्यालय का भी उद्घाटन करेंगे। ये योजनाएं शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। नीतीश कुमार नानद गांव में जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत पुनर्निर्मित पोखर, सामाजिक उत्थान पार्क, खेल मैदान और सामुदायिक भवन का निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही वे विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों को भी देखेंगे।
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए संचालित नावों की चाबी जीविका दीदियों को सौंपी जाएगी। मुख्यमंत्री जीविका दीदियों से संवाद भी करेंगे और उनकी समस्याओं व सुझावों को सुनेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री महादलित बस्ती, नानद का दौरा कर वहां की स्थिति का जायजा लेंगे। वे खेल मैदान, सामुदायिक भवन और अन्य विकास परियोजनाओं का भी निरीक्षण करेंगे। साथ ही, वे नवनिर्मित राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय उच्च विद्यालय का उद्घाटन करेंगे।
इधर, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हैं। जिले में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है ताकि कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हो सके। मुख्यमंत्री के इस दौरे से नालंदा जिले को शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी सुविधाओं और पर्यटन के क्षेत्र में नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।