ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : मोकामा विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह का बड़ा ऐलान, 15 दिन बाद जाएंगे जनता के बीच; गांव-गांव जाकर सुनेंगे समस्याएं Bihar News : गैस सिलेंडर का खेल! एक घर से 17 सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी का बड़ा खुलासा? LPG News : होटल-ढाबा वालों के लिए बड़ी खबर! बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, सरकार का नया नियम लागू TRE-3 Paper Leak : BPSC पेपर लीक का मास्टरमाइंड पकड़ाया! डब्लू मुखिया की गिरफ्तारी से खुलेंगे बड़े राज; करबिगहिया में EOU का एक्शन Bihar builder news : बिहार में बिल्डरों को बड़ी राहत: अब बिना दस्तावेज सालभर होगा कंपनी का रजिस्ट्रेशन, सरकार का बड़ा फैसला Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन

Home / bihar / nalanda / Clock Tower bihar sharif: मुख्यमंत्री के जिले में क्लॉक टावर चालू होने से...

Clock Tower bihar sharif: मुख्यमंत्री के जिले में क्लॉक टावर चालू होने से पहले ही बंद... जानिए क्या है पूरा मामला!

Clock Tower bihar sharif: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले बिहार शरीफ में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बनाए गए क्लॉक टावर को लेकर विवाद गहरा गया है। टावर की घड़ी उद्घाटन से पहले ही बंद हो गई और चोरों ने इसके भीतर से महंगे तांबे के तार उड़ा लिए।

08-Apr-2025 03:09 PM

By First Bihar

 Clock Tower bihar sharif: हर महीने बिहार के अलग अलग जिले से तरह तरह कि घटनाएं सामने निकल कर आतीं हैं ,कभी पूल टूटने की तो कभी रेलवे ट्रैक चोरी होने का मामला सामने आता है ,अब बिहारशरीफ के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बनाए गए क्लॉक टावर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर यह कहा जा रहा है कि घड़ी उद्घाटन के 24 घंटे के अंदर ही बंद हो गई और उसकी सुइयाँ अलग-अलग समय पर अटक गईं। दावा किया गया है कि टावर के भीतर से चोर तांबे की कीमती तारें चुरा ले गए, जिससे घड़ी काम नहीं कर पा रही है।


नगर आयुक्त दीपक कुमार मिश्रा के अनुसार, अभी टावर का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है और इसका उद्घाटन भी नहीं हुआ है। प्रगति यात्रा के दौरान घड़ी को केवल अस्थायी रूप से चालू किया गया था, लेकिन बाद में अज्ञात लोगों ने वायरिंग चुरा ली थी ।


आपको बता दे कि कहा जा रहा है की इसको बनाने में  40 लाख रुपये की लागत आई है, हालाँकि अधिकारीयों का कहना है कि इसमे करीब 20 लाख का खर्च आया है . टावर नाला रोड प्रोजेक्ट के अंतर्गत बन रहा है, जो मछली मंडी को मुगल कुआं से जोड़ने का कार्य करेगा। ये प्रोजेक्ट 3 साल पहले अतिक्रमण हटाने के लिए शुरू कि गयी थी | इस घटना ने सरकारी परियोजनाओं की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर फिर से सवाल उठा दिए हैं।