ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान

Home / bihar / nalanda / Bihar Teacher News: बिहार के दर्जनभर शिक्षकों और चार हेडमास्टर पर गिरी गाज,...

Bihar Teacher News: बिहार के दर्जनभर शिक्षकों और चार हेडमास्टर पर गिरी गाज, जानिए.. शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन?

Bihar Teacher News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. शिक्षा विभाग ने 12 शिक्षकों के साथ साथ चार हेडमास्टर का वेतन रोक दिया है.

21-Feb-2025 07:38 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Teacher News: बिहार में बेपटरी शिक्षा व्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए शिक्षा विभाग और उसके अधिकारी लगातार फैसले ले रहे हैं। शिक्षा विभाग के निर्देशों के बावजूद अभी भी ऐसे कई लापरवाह शिक्षक हैं जो अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं और सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। ऐसे ही 12 शिक्षकों और चार हेडमास्टर के खिलाफ शिक्षा विभाग ने एक्शन ले लिया है।


दरअसल, शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी स्कूलों के लिए ई-शिक्षा कोष के जरिए ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य किया है लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा में कई ऐसे शिक्षक हैं जो शिक्षा विभाग के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। जांच में शिक्षा विभाग ने पाया कि कई स्कूलों के शिक्षक स्कूल के समय के बाद कहीं से भी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कर रहे थे। देर से स्कूल आने के बावजूद भी कई शिक्षक अपना अटेंडेंस बना रहे थे।


कुछ शिक्षक तो स्कूल से घर जाने के बाद अपनी हाजरी बनाते पाए गए हैं। जांच के बाद शिक्षा विभाग ने ऐसे शिक्षकों से बीते 18 फरवरी को स्पस्टीकरण मांगा था। शिक्षकों द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। जिसके बाद शिक्षा विभाग ने नालंदा के 12 शिक्षकों की सैलरी रोक दी। शिक्षा विभाग ने इस मामले में चार हेडमास्टर की भूमिका को संदिग्ध बताया है और उनका वेतन भी रोक दिया है। शिक्षा विभाग ने इन चार हेडमास्टर से भी शो-कॉज किया है।


शिक्षा विभाग ने जिन चार हेडमास्टर का वेतन रोका है, उसमें बिहारशरीफ का बाल विद्या कुंज मध्य विद्यालय, सोहडीह, शीतला प्लस टू उच्च विद्यालय, मघड़ा, प्राथमिक विद्यालय, पेधुका, उत्क्रमित मध्य विद्यालय, आशानगर शामिल हैं वहीं विभिन्न स्कूलों के एक दर्जन शिक्षक और शिक्षिका का वेतन रोक दिया गया है। शिक्षा विभाग के इस एक्शन से जिले के शिक्षकों में हड़कंप मच गया है।