Sanjeev Hans IAS : सीबीआई ने IAS संजीव हंस समेत 8 के खिलाफ दर्ज की FIR, मंत्री के PA रहते इस काम के लिए एक करोड़ की रिश्वत लेने का आरोप BIHAR NEWS : अनंत सिंह को जमानत कैसे मिली? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटा पूरा केस! गवाहों के बयान में अंतर; हर तारीख पर पेश होंगे बाहुबली Bihar Traffic Update : चैती छठ पर पटना में ट्रैफिक लॉक! इन सड़कों पर नो-एंट्री, जानिए पूरा रूट और पार्किंग प्लान Bihar Weather : चैती छठ पर सुहाना मौसम, तापमान 37°C तक पहुंचने के आसार; जानिए कहां-कब होगी बारिश सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल
21-Apr-2025 03:20 PM
By First Bihar
Bihar News: नालंदा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहाँ एक 60 वर्ष के बुजुर्ग की हत्या कर दी गई है. यह मामला चंडी थाना क्षेत्र के सैरापर गांव की बताई जाती है. मृतक की पहचान मिथिलेश चौधरी के रूप में हुई है, जो कि किराने की एक दुकान चलाया करते थे. हत्या के पीछे की वजह जिसे भी पता चली वह हैरत में पड़ गया कि ऐसा आखिर कोई कर भी कैसे सकता है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस गांव में दो किराने की दुकानें आसपास थीं. जिनमें से एक दुकान मिथिलेश चौधरी की थी, जबकि दूसरी संजय प्रसाद की. मिथिलेश की दुकान पर ग्राहक ज्यादा आते थे और बिक्री खूब हुआ करती थी. इस बात से संजय प्रसाद और उनका परिवार बेहद खफा रहा करता था और इसे लेकर कई महीनों ने दोनों के बीच विवाद जारी था. ऐसे में संजय की ओर से मिथिलेश को कई दफे धमकियां दी गईं.
जिसमें उसने बातों-बातों में कहा था कि दुकान हटा लो वरना अंजाम बहुत बुरा होगा. 16 अप्रैल को शाम में जब मिथिलेश अपनी दुकान पर अकेले थे, तब मौका पाकर संजय और उनके परिवार के लोगों ने उन पर हमला बोल दिया, लाठी डंडे से उनकी जमकर पिटाई की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसके बाद उन्हें पावापुरी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसी दौरान सोमवार की सुबह आखिरकार वह मौत से जंग हार गए और उनका देहांत हो गया.
इस मामले में सूचना मिलने के बाद चंडी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी. पहले इस मामले को मारपीट के रूप में दर्ज करवाया गया था लेकिन अब पुलिस ने इसे हत्या के मामले में परिवर्तित कर लिया है. इस मामले के सभी आरोपी फिलहाल फरार चल रहे हैं. पुलिस ने जानकारी दी है कि संजय प्रसाद समेत तीन लोगों पर FIR दर्ज कर ली गई है और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.