ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / nalanda / Bihar News: वानखेड़े और ईडन गार्डन को टक्कर देगा बिहार का यह क्रिकेट...

Bihar News: वानखेड़े और ईडन गार्डन को टक्कर देगा बिहार का यह क्रिकेट स्टेडियम, निर्माण में खर्च होंगे ₹1,131 करोड़

Bihar News: बिहार के राजगीर में 1131 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम वानखेड़े और ईडन गार्डन जैसे मैदानों को टक्कर देगा। 40,000 होगी दर्शक क्षमता, 13 पिच और आधुनिक सुविधाओं से लैस...

30-Jul-2025 02:18 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के नालंदा जिले में राजगीर का इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बिहार के खेल इतिहास में अब नया अध्याय जोड़ने जा रहा है। 29 जुलाई को बिहार कैबिनेट ने राजगीर खेल अकादमी और इस स्टेडियम के लिए 1131 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। यह स्टेडियम 72,843 वर्ग मीटर में फैला होगा और 40,000 दर्शकों की क्षमता के साथ वानखेड़े (मुंबई, 33,000 क्षमता) और ईडन गार्डन (कोलकाता, 66,000 क्षमता) जैसे स्टेडियमों को कड़ी टक्कर देगा। भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने इस बारे में बात करते हुए बताया है कि इसका निर्माण कार्य अगस्त 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है। जिसके बाद यह स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।


जानकारी के मुताबिक इस स्टेडियम में 13 पिच बनाई जा रही हैं। जिनमें 7 मोकामा की काली मिट्टी और 6 पुणे की लाल मिट्टी से तैयार होंगी। मोकामा की मिट्टी की चिकनाई गेंद को अच्छी उछाल देगी, जबकि पुणे की मिट्टी स्पिन के लिए उपयुक्त होगी। मैदान पर खास घास भी लगाई गई है और बारिश से खेल रुकने से बचाने के लिए आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम भी स्थापित किया गया है। इसमें सात एजेंसियाँ दिन-रात काम कर रही हैं ताकि आईसीसी और बीसीसीआई के मानकों को अच्छे से पूरा किया जा सके।


इसका मुख्य पवेलियन पांच मंजिला होगा जो कि 14,295 वर्ग मीटर में फैला होगा। इसमें खिलाड़ियों, अंपायरों, पत्रकारों और वीआईपी मेहमानों के लिए जिम, स्पा, फिजियोथेरेपी रूम, मेडिकल सेंटर और कपड़े धोने की सुविधाएँ तक होंगी। मीडिया के लिए थर्ड अंपायर रूम, कैमरा प्लेटफॉर्म और टीवी-रेडियो कमेंट्री रूम होंगे। कॉरपोरेट मेहमानों के लिए निजी बालकनी वाले लग्ज़री सुइट्स और छत से मैच देखने की भी सुविधा होगी। चार पवेलियन में 38,900 दर्शकों के लिए आरामदायक सीटें, फूड कोर्ट, लिफ्ट और शौचालय होंगे, जिनमें दो सामान्य दर्शकों और दो वीआईपी के लिए होंगे।


बताते चलें कि यह क्रिकेट स्टेडियम राजगीर खेल अकादमी का ही हिस्सा है, जिसे 90 एकड़ में 851 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। इसमें क्रिकेट के अलावा 24 अन्य खेलों (एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, स्विमिंग, कबड्डी) के लिए सुविधाएँ हैं। CM नीतीश कुमार ने इसका उद्घाटन किया था और नवंबर 2024 में यहाँ एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी भी हुई थी। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा है कि यह स्टेडियम रणजी ट्रॉफी, आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी करेगा, जिससे बिहार के खिलाड़ियों को स्थानीय स्तर पर मौके मिलेंगे। इधर पटना का मोइन-उल-हक स्टेडियम भी 500 करोड़ रुपये की लागत से नवीकरण के बाद 40,000 दर्शक क्षमता के साथ देश का दूसरा सबसे बड़ा स्टेडियम बनने जा रहा है।