सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर
17-Apr-2025 05:48 PM
By First Bihar
Bihar News: बिहार के नालंदा जिले के पावापुरी में भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान, पावापुरी अस्पताल में अब मरीजों को अत्याधुनिक और किफायती दरों पर मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग (MRI) जांच की सुविधा मिल सकेगी। बीते दिन मंगलवार को बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री सरवन कुमार ने एमआरआई(MRI) सेवा का औपचारिक उद्घाटन किया।
मरीजों को मिलेगा बड़ा लाभ
अस्पताल में 1.5 टेस्ला क्षमता वाली अत्याधुनिक MRI मशीन स्थापित की गई है, जो प्रतिदिन लगभग 25–30 मरीजों की जांच कर सकती है। यह सुविधा पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मोड के तहत एड एनेक्स हेल्थकेयर प्राइवेट डायग्नोस्टिक्स लिमिटेड के सहयोग से शुरू की गई है।
सटीक और तेज जांच संभव
नई मशीन से अब सभी प्रकार की MRI जांचें बेहद सटीक और कम समय में संभव होंगी। इसकी उन्नत इमेजिंग क्षमता की मदद से मरीजों को समय पर इलाज मिलने में सुविधा होगी। अब मरीजों को MRI जांच के लिए पटना या अन्य शहरों में नहीं जाना पड़ेगा, जिससे उनका समय और आर्थिक बोझ दोनों की बचत होगी।
8 जिलों के मरीजों को होगा फायदा
नालंदा के अलावा नवादा, शेखपुरा, जहानाबाद, लखीसराय, जमुई, कोडरमा जैसे आसपास के आठ जिलों के मरीजों को MRI सुविधा का लाभ मिलेगा। खासकर सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों की सटीक जांच अब पावापुरी में ही संभव होगी।
50% तक सस्ती जांच दरें
बाजार के मुकाबले पावापुरी में MRI जांचें 50% तक कम दरों पर की जाएंगी। उदाहरण के लिए:
हेड विदआउट कॉन्ट्रास्ट – ₹1998 (बाहर ₹6000–7000)
सर्वाइकल स्पाइन MRI – ₹2125 (बाहर ₹6000)
नी जॉइंट MRI – ₹2125 (बाहर ₹7000–9500)
कुल 52 प्रकार की MRI जांचें अस्पताल में की जा सकेंगी।
9.5 करोड़ की लागत से स्थापित मशीन
इस MRI सुविधा की स्थापना में लगभग ₹9.5 करोड़ की लागत आई है, जिसमें भवन निर्माण, उपकरण, और तकनीकी उन्नयन शामिल हैं। 1.5 टेस्ला Ze मशीन अत्याधुनिक तकनीक से लैस है, जो तेज, सटीक और ऊर्जा दक्षता के साथ स्कैनिंग सुनिश्चित करती है।