BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत बिहार में मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा नेटवर्क का भंडाफोड़, दरभंगा-पटना से 5 गिरफ्तार, 345 ग्राम हीरोइन बरामद BIHAR NEWS : जमीन बंटवारे का खूनी खेल! शराब के नशे में मां की बेरहमी से हत्या, गांव में हडकंप का माहौल बैंड-बाजों के साथ अनंत सिंह का स्वागत,जेल से बाहर आने के बाद कहा - अब जनता का काम करेंगे... Bihar Politics : शरद यादव से ललन सिंह तक; अब फिर नीतीश कुमार बने JDU के बॉस, जानिए अब तक कितनी दफा संभाल चुके हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी Bihar news : पिघली सियासी दूरी ! चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के छुए पैर,तस्वीर वायरल; क्या खत्म होगी नाराजगी?
18-Mar-2025 02:25 PM
By RAJKUMAR
Bihar News : नालंदा जिले के नई पोखर इलाके से मंगलवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई और उसके शव को कुएं में फेंक दिया गया है। मृतक की पहचान स्वर्गीय विजय सिंह के पुत्र नीरज कुमार उर्फ झुन्नू के रूप में हुई है, जो पेशे से जमीन की खरीद-बिक्री का काम किया करता था।
इस दर्दनाक घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जिसके बाद भारी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए और आक्रोश में आकर हंगामा करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही राजगीर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से युवक के शव को कुएं से बाहर निकाला।
बताते चलें कि शव की स्थिति देखकर भीड़ और ही ज्यादा उग्र हो गई, जिसके बाद लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। कुएं के पास से खून के छींटे और एक कारतूस बरामद किया गया है।
जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और साक्ष्य इकट्ठा करने में जुट गई। हत्या के पीछे जमीन के कारोबार से जुड़ा विवाद बताया जा रहा है।
फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और पुलिस की टीम हालात को नियंत्रण में रखने के लिए मौके पर डटी हुई है। वहीं नालंदा के एसपी भारत सोनी ने बताया है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषी जो भी है उसे बख्शा नहीं जाएगा।