ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / nalanda / Bihar Education News: मैडम...मैडम, सुनिए मैडम..सुनिए ! शिक्षा विभाग के ACS S....

Bihar Education News: मैडम...मैडम, सुनिए मैडम..सुनिए ! शिक्षा विभाग के ACS S. सिद्धार्थ स्कूल के मेन गेट पर खड़े होकर गेट खटखटाया, नहीं खुला तो आवाज लगाई, फिर तो..

Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एसीएस एस. सिद्धार्थ आज नालंदा पहुंच गए। इस दौरान बिना तामझाम के कई सरकारी स्कूलों का निरीक्षण किया.

31-Jan-2025 12:42 PM

By Viveka Nand

Bihar Education News: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ आज बिना किसी तामझाम के सामान्य व्यक्ति बनकर एक स्कूल में पहुंच गए। गेट पर पहुंचने के बाद दरवाजा बंद देखा.इसके बाद गेट से आवाज लगाई..मैडम-मैडम. कोई जवाब नहीं मिला तो गेट खटखटाकर कहा... सुनिए मैडम, सुनिए. मुख्य दरवाजे पर विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ को खड़े देखकर पहले तल्ले पर मौजूद शिक्षक आनन-फानन में नीचे उतरे और दरवाजा को खोला.

गेट पर खड़े रहे एस. सिद्धार्थ 

विद्य़ालय का मुख्य दरवाजा खुलने के बाद एस सिद्धार्थ शिक्षक के साथ अंदर प्रवेश किए. वे सीधे एक क्लास में गए जहां शिक्षिका बच्चों को पढ़ा रही थी. उन्होंने शिक्षिका से कई तरह की जानकारी ली.इसके बाद अपर मुख्य सचिव वे विद्यालय के दूसरे वर्ग कक्षों में जाकर हालात देखे. यह तस्वीर नालंदा जिले के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लाल बाग की है.

आम आदमी बनकर स्कूल पहुंच गए एसीएस  

शिक्षा विभाग के एसीएस ने नालंदा जिले के कई सरकारी विद्यालयों का निरीक्षण किया. नूरसराय के सरदार बिगहा स्कूल में बिना किसी सरकारी तामझाम के अकेले पहुंच गए और सामान्य व्यक्ति के रूप में प्रार्थना की कतार में शामिल हो गए। हालांकि, कुछ शिक्षकों ने उन्हें पहचान लिया। उसके बाद एसीए बच्चों और शिक्षकों से रूबरू हुए और विद्यालय में पठन पाठन समेत सभी प्रकार की व्यवस्था का जायजा लिया।