सबसे बड़े गुनाहगार कर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें
07-Mar-2025 11:26 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Nalanda Road Accident: नालंदा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में शादी समारोह से लौट रहे पांच लोगों की मौत हो गई। ये घटनाएं हिलसा थाना और हरनौत थाना क्षेत्रों में हुईं, जिनमें तीन दोस्त और दो सगे साढ़ू शामिल हैं।
हिलसा थाना क्षेत्र के बाईपास इलाके में बीती रात शादी समारोह में शामिल होने जा रहे तीन दोस्तों की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गई। मृतकों की पहचान पारथु गांव निवासी रोहित राज (20), दिलशांत कुमार (18) और ओमप्रकाश (23) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, तीनों युवक गांव से बारात में शामिल होने के लिए पटना के फरीदपुर थाना क्षेत्र के अरैया गांव जा रहे थे। हिलसा बाईपास पर अज्ञात बोलेरो ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। दिलशांत 9वीं कक्षा का छात्र था, ओमप्रकाश ग्रेजुएशन पार्ट-3 में और रोहित पार्ट-1 में पढ़ रहा था।
वहीं हरनौत थाना क्षेत्र के गोनावां पुल के पास सीएनजी ऑटो और कार की टक्कर हो गई, जिससे दोनों गाड़ियां 30 फीट गहरी खाई में गिर गईं। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान नूरसराय थाना क्षेत्र के मेयार गांव निवासी राम प्रवेश पासवान (58) और पटना जिला के सकसोहरा थाना क्षेत्र निवासी विवेक कुमार (50) के रूप में हुई है। विवेक कुमार सरकारी शिक्षक थे।
परिजनों के अनुसार, दोनों रिश्ते में साढ़ू थे और शादी समारोह में शामिल होकर ऑटो से लौट रहे थे। गोनावां पुल के पास एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे ऑटो खाई में जा गिरा। हादसे के बाद कार सवार और ऑटो चालक फरार हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।