ब्रेकिंग
सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦सोने-चांदी के मुकुट और महंगे गिफ्ट न लें, भाजपा नेताओं से नितिन नबीन ने की अपील ✦धनकुबेर निकले पति -पत्नी: भ्रष्ट ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों से 80 लाख कैश मिला, जमीन के कई कागजात और 48 घड़ी बरामद✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास

भागलपुर में अफवाह फैलाने वाले को पुलिस ने खदेड़ा, एक मीडियाकर्मी की पिटाई

BHAGALPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है भागलपुर से जहां पुलिस ने अफवाह फैलाने वाले गुट को सड़क से खदेड़कर घर वापस भेजा है. पत्थर फेंकने का आरोप लगाकर कुछ लोग सड़क पर प्रदर्

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है भागलपुर से जहां पुलिस ने अफवाह फैलाने वाले गुट को सड़क से खदेड़कर घर वापस भेजा है. पत्थर फेंकने का आरोप लगाकर कुछ लोग सड़क पर प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान लोगों ने एक मीडियाकर्मी की भी बुरी तरह से पिटाई की. फौरन मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने हालात पर काबू पाया और लोगों को वापस भेजा. 


घटना जिले के नाथनगर थाना इलाके की है. जहां शाम में कुछ लोग माहौल ख़राब करने की कोशिश कर रहे थे. अफवाह की खबर सुनकर भारी संख्या में लोग सड़क पर उतर आये और प्रदर्शन करने लगे. सूचना मिलते ही सदर एसडीओ आशीष नारायण, सिटी डीएसपी राजवंश सिंह और हेड क्वार्टर डीएसपी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने लोगों को अपने-अपने घरों में जाने की अपील की.


पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस ने बताया कि शांति समिति के सदस्य और पूर्व पार्षद की भूमिका की जांच की जा रही है. फलहाल स्थिति पूरी तरह से पुलिस के कंट्रोल में है.


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता