ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

गर्लफ्रेंड के साथ नए साल का जश्न मनाते पत्नी ने पकड़ा, गाड़ी का शीशा तोड़ बीच सड़क पर किया हंगामा

एक शादीशुदा पति नए साल पर नैनीताल अपनी गर्लफ्रेंड के साथ गया, पत्नी को भनक लगी तो पीछे पहुंची। पत्नी ने कार के शीशे फोड़े, गर्लफ्रेंड फरार हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की काउंसलिंग शुरू की।

delhi
पति-पत्नी और वो
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: गाजियाबाद में पति-पत्नी और वो का मामला सामने आया है। जहां एक शादीशुदा व्यक्ति नए साल पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नैनीताल जश्न मनाने गया था। उसकी पत्नी को इस बात की भनक लग गई और वह परिवार सहित पीछे-पीछे वहां पहुंच गई। इसके बाद जो हुआ, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


पत्नी ने कार के शीशे तोड़े, गर्लफ्रेंड फरार

प्रीति शर्मा नाम की पत्नी ने पति को रोकने की कोशिश की, लेकिन अभिषेक ने गाड़ी नहीं रोकी। गुस्साई पत्नी गाड़ी के बोनट पर बैठ गई, तब भी गाड़ी नहीं रुकी। स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी को रोका गया, लेकिन पत्नी ने कार के शीशे तोड़ दिए। इस बीच, पति की गर्लफ्रेंड मौके से फरार हो गई। यह हाई वोल्टेज ड्रामा नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र स्थित डांठ चौराहे पर हुआ। जिसका वीडियो आज सामने आया।  


पति का अफेयर और तलाक का मामला

पत्नी प्रीति ने पुलिस को बताया कि उनके पति अभिषेक का ऑफिस की लड़की के साथ अफेयर चल रहा है। वह पहले भी कई बार दोनों को साथ देख चुकी है। प्रीति ने पुलिस से आग्रह किया कि उस लड़की को उनके सामने लाया जाए। महिला ने यह भी कहा कि उनके पति के साथ तलाक का केस पहले से चल रहा है और पति ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी।


पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए दोनों पक्षों की काउंसलिंग शुरू कर दी है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। यह हाई वोल्टेज ड्रामा नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र स्थित डांठ चौराहे पर हुआ। जिसका वीडियो आज सामने आया।  


टैग्स