ब्रेकिंग
Vande Bharat में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने अचानक बदल दिया ये नियम, अब इन ड्राइवरों की नहीं लगेगी ड्यूटीBihar News : सोन नदी में अचानक गूंजी गोलियों की आवाज! रंगदारी वसूल रहे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, बदमाश को लगी गोलीबिहार में अफसरों की बड़ी ‘उलटफेर’! 3 IAS समेत 44 अधिकारियों का ट्रांसफर, भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद हटे संजीत कुमार को नई जिम्मेदारीBihar Weather: 3 दिन झमाझम बारिश, आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-वज्रपात से रहें सावधानबिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंगVande Bharat में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! रेलवे ने अचानक बदल दिया ये नियम, अब इन ड्राइवरों की नहीं लगेगी ड्यूटीBihar News : सोन नदी में अचानक गूंजी गोलियों की आवाज! रंगदारी वसूल रहे अपराधियों से पुलिस की मुठभेड़, बदमाश को लगी गोलीबिहार में अफसरों की बड़ी ‘उलटफेर’! 3 IAS समेत 44 अधिकारियों का ट्रांसफर, भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद हटे संजीत कुमार को नई जिम्मेदारीBihar Weather: 3 दिन झमाझम बारिश, आज 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; आंधी-वज्रपात से रहें सावधानबिहार में 27 पुलिस अफसरों का तबादला, कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की पोस्टिंग

सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा

Gaya जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 6 पर चलती Mahabodhi Express में चढ़ने की कोशिश में दो यात्रियों की मौत। अफरातफरी के बीच ट्रेन 37 मिनट देरी से रवाना।

बिहार न्यूज
प्लेटफार्म नंबर 06 पर मची अफरातफरी
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GAYA: सोमवार को गया जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 06 पर उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में दो यात्री दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। 12397 गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस की रेक वाशिंग पिट लाइन से रेडी होकर प्लेटफार्म पर प्लेस की जा रही थी। इसी दौरान भीड़ के बीच जल्दबाजी में ट्रेन पकड़ने की कोशिश दोनों यात्रियों की जिंदगी पर भारी पड़ गई। 


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन पूरी तरह से रुकी भी नहीं थी कि कुछ यात्री इंजन से सटे तीसरे कोच में चढ़ने की कोशिश करने लगे। इसी क्रम में दो लोग असंतुलित होकर ट्रेन की चपेट में आ गए। घटना के बाद प्लेटफार्म पर अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद यात्रियों ने शोर मचाया। घटना की सूचना मिलते ही रेल थाना और आरपीएफ के अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए।जिसके बाद रेलवे कर्मियों और सुरक्षाबलों ने तत्काल स्थिति को संभाला।


रेल थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि मृतकों की पहचान जहानाबाद जिले के धानाडिहरी निवासी 66 वर्षीय सरजू प्रसाद तथा गयाजी जिले के बाराचट्टी भगहर निवासी 27 वर्षीय मो. खालिद आलम के रूप में की गई है। दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया है। 


गया स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन प्लेटफार्म पर प्लेस ही की जा रही थी, तभी यात्रियों की जल्दबाजी के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने जैसी जोखिम भरी गलती न करें। इस हादसे के कारण महाबोधि एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय दोपहर 2:00 बजे की जगह 2:37 बजे रवाना हुई। घटना ने एक बार फिर रेलवे प्लेटफार्म पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी और जल्दबाजी की कीमत को उजागर कर दिया है।


टैग्स