ब्रेकिंग
सम्राट सरकार को कौन कर रहा बदनाम ? करप्शन केस में सस्पेंडेड 3 अवर निबंधकों को एक साथ सशर्त निलंबनमुक्त किया गया, निबंधन विभाग ने दो को बर्खास्त किया, रोक के बाद भी तीसरे 'खास' को फील्ड पोस्टिंग दे दिया, सबूत देखें....✦रेलवे ने बंद किया मंत्री के गांव का रास्ता, आवागमन हुआ मुश्किल; एलएचएस निर्माण की उठी मांग✦Bihar Exam News: परीक्षा देते-देते अचानक ठप हुआ सर्वर, गया में 155 अभ्यर्थियों का एग्जाम रद्द, BSEB फिर कराएगा परीक्षा✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी कब जाएंगी अमेरिका? ससुर रणविजय सिंह ने खोला राज, बोले- पहले कुछ दिन परिवार के साथ रहेंगी बहू✦Bihar News : पालीगंज CO महेश कुमार के खिलाफ शुरू हुई विभागीय कार्यवाही, गया ADM को दी गई जिम्मेदारी, BLT के आदेश को रद्दी की टोकरी में डालने का आरोप....✦सम्राट सरकार को कौन कर रहा बदनाम ? करप्शन केस में सस्पेंडेड 3 अवर निबंधकों को एक साथ सशर्त निलंबनमुक्त किया गया, निबंधन विभाग ने दो को बर्खास्त किया, रोक के बाद भी तीसरे 'खास' को फील्ड पोस्टिंग दे दिया, सबूत देखें....✦रेलवे ने बंद किया मंत्री के गांव का रास्ता, आवागमन हुआ मुश्किल; एलएचएस निर्माण की उठी मांग✦Bihar Exam News: परीक्षा देते-देते अचानक ठप हुआ सर्वर, गया में 155 अभ्यर्थियों का एग्जाम रद्द, BSEB फिर कराएगा परीक्षा✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी कब जाएंगी अमेरिका? ससुर रणविजय सिंह ने खोला राज, बोले- पहले कुछ दिन परिवार के साथ रहेंगी बहू✦Bihar News : पालीगंज CO महेश कुमार के खिलाफ शुरू हुई विभागीय कार्यवाही, गया ADM को दी गई जिम्मेदारी, BLT के आदेश को रद्दी की टोकरी में डालने का आरोप....

सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत, NH पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने रौंदा

Bihar News: बिहार के रोहतास जिले के सासाराम में NH-19 पार करने के दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दो मासूम बच्चों को कुचल दिया। हादसे में 5 साल के अंकित और 13 साल की प्रेम कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: सासाराम के चेनारी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर खुरमाबाद के पास एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक 5 साल के अंकित कुमार तथा 13 साल की प्रेम कुमारी थी।



दरअसल, दोनों बच्चे स्कूल जाने के दौरान हादसा का शिकार हुए हैं। 13 साल की प्रेम कुमारी राजकीय मध्य विद्यालय खुरमाबाद में कक्षा तीन की छात्रा थी। जबकि 5 साल का अंकित का अभी नामांकन भी नहीं हुआ था। बताया जाता है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पार करने के दौरान तेज रफ्तार किसी वाहन ने दोनों को रौंद दिया। 



जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने सासाराम से वाराणसी की ओर जाने वाली सड़क को खुरमाबाद में जाम कर दिया है। जाम के कारण सड़क का दोनों लेन पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझा रही है। 



लोगों का कहना है कि इस जगह पर N.H.A.I. द्वारा पैदल पुल या फ्लाई ओवर बनाना चाहिए। बगल में विद्यालय है, आए दिन इस तरह की हादसा होती रहती है। ग्रामीणों ने विद्यालय के शिक्षकों पर भी अपनी गुस्सा उतरा। मरीज अंकित कुमार मूल रूप से करगहर के बरहेटा गांव का रहने वाले राधेश्याम राम का पुत्र था। फिलहाल खुरमाबाद में अपने नाना निरंतर राम के यहां रह रहा था। वही 13 साल की प्रेम कुमारी बालकृष्ण राम की पुत्री थी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता