ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक को झटका, याचिका खारिज करने की मांग ठुकराई✦Bihar News: पूर्वी चंपारण में मेडिकल शिक्षा की नई क्रांति, विराट रामायण मेडिकल कॉलेज में 'व्हाइट कोट' सेरेमनी का आयोजन✦सम्राट सरकार को कौन कर रहा बदनाम ? करप्शन केस में सस्पेंडेड 3 अवर निबंधकों को एक साथ सशर्त निलंबनमुक्त किया गया, निबंधन विभाग ने दो को बर्खास्त किया, रोक के बाद भी तीसरे 'खास' को फील्ड पोस्टिंग दे दिया, सबूत देखें....✦रेलवे ने बंद किया मंत्री के गांव का रास्ता, आवागमन हुआ मुश्किल; एलएचएस निर्माण की उठी मांग✦Bihar Exam News: परीक्षा देते-देते अचानक ठप हुआ सर्वर, गया में 155 अभ्यर्थियों का एग्जाम रद्द, BSEB फिर कराएगा परीक्षा✦सुप्रीम कोर्ट से BJP विधायक को झटका, याचिका खारिज करने की मांग ठुकराई✦Bihar News: पूर्वी चंपारण में मेडिकल शिक्षा की नई क्रांति, विराट रामायण मेडिकल कॉलेज में 'व्हाइट कोट' सेरेमनी का आयोजन✦सम्राट सरकार को कौन कर रहा बदनाम ? करप्शन केस में सस्पेंडेड 3 अवर निबंधकों को एक साथ सशर्त निलंबनमुक्त किया गया, निबंधन विभाग ने दो को बर्खास्त किया, रोक के बाद भी तीसरे 'खास' को फील्ड पोस्टिंग दे दिया, सबूत देखें....✦रेलवे ने बंद किया मंत्री के गांव का रास्ता, आवागमन हुआ मुश्किल; एलएचएस निर्माण की उठी मांग✦Bihar Exam News: परीक्षा देते-देते अचानक ठप हुआ सर्वर, गया में 155 अभ्यर्थियों का एग्जाम रद्द, BSEB फिर कराएगा परीक्षा

प्रेमी के साथ कमरे में थी बहू, सास ने देखा तो दोनों ने मिलकर उतार दिया मौत के घाट

पूर्णिया के टीकापट्टी थाना क्षेत्र में 69 वर्षीय रमला देवी की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, बहू गुड्डी कुमारी ने प्रेमी ऋषि कुमार के साथ मिलकर सास की हत्या की थी। दोनों ने वारदात को छिपाने के लिए पड़ोसी को फंसाने की कोशिश की।

बिहार न्यूज
आपत्तिजनक हालत में पकड़ने पर सिर पर किया वार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PURNEA: बिहार के पूर्णिया जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां टीकापट्टी थाना क्षेत्र के नया नंदगोला गांव में बहू ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 69 वर्षीय सास की हत्या कर दी।


 पुलिस के मुताबिक, सास ने दोनों को कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इस राज के खुलने के डर से दोनों ने बुजुर्ग महिला के सिर पर मुंगरा से वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए पड़ोसी को फंसाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस जांच में पूरे मामले का खुलासा हो गया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।


घटना 25 नवंबर की देर रात करीब 3 बजे की है। मृतका की पहचान 69 वर्षीय रमला देवी के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि उनकी बहू गुड्डी कुमारी का गांव के ही रहने वाले ऋषि कुमार के साथ पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना वाली रात गुड्डी अपने प्रेमी के साथ कमरे में थी। इसी दौरान सास रमला देवी ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया।


बताया जा रहा है कि इस बात को छिपाने के लिए गुड्डी और ऋषि ने मिलकर घर में रखे बांस की जड़ से बने हथौड़ीनुमा मुंगरा से रमला देवी के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


पहले पड़ोसी पर लगाया हत्या का आरोप

हत्या के बाद आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। मृतका के बेटे अबोध पासवान ने थाने में आवेदन देकर पड़ोसी नीतीश कुमार और उसकी मां पर हत्या का आरोप लगाया था। बताया गया कि दोनों परिवारों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस मामले में पुलिस ने पड़ोसी को गिरफ्तार भी कर लिया था।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पूर्णिया के एसएसपी शौर्य सुमन ने विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया। टीम में धमदाहा एसडीपीओ अजीत प्रताप सिंह चौहान, पूर्णिया मुख्यालय डीएसपी सौरभ जायसवाल, रूपौली अंचल निरीक्षक कुंदन कुमार और टीकापट्टी थानाध्यक्ष सौरभ कुमार को शामिल किया गया।


SIT की जांच में खुला हत्या का राज

एसआईटी ने वैज्ञानिक तरीके से मामले की जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस को मृतका की बहू गुड्डी कुमारी और गांव के ही ऋषि कुमार के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी मिली। शक के आधार पर पुलिस ने दोनों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।


आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया बांस की जड़ से बना मुंगरा भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।


इस तरह जिस हत्या के मामले में शुरुआत में पड़ोसी परिवार पर शक जताया जा रहा था, उसकी गुत्थी एसआईटी की जांच में सुलझ गई। पुलिस के अनुसार, सास द्वारा बहू को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लेना ही इस हत्याकांड की मुख्य वजह बनी।