ब्रेकिंग
Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन✦Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन

मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार

मधुबनी के हरलाखी थाना क्षेत्र के गंगौर में 28 वर्षीय विभा देवी की तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी, चालक फरार।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी में भीषण हादसे में एक 28 वर्षीया महिला की मौत हो गयी है। घटना हरलाखी थाना क्षेत्र के गंगौर की है। मृतका की पहचान केरबा गांव निवासी संतोष महतो की पत्नी विभा देवी के रूप में की गई है। घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


मिली जानकारी के अनुसार विभा देवी पिपरौन से अपने जीजा के साथ केरबा लौट रही थीं। इसी दौरान गंगौर एसएसबी कैंप के समीप एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गईं। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को आनन-फानन में साहरघाट के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। 


घटना की सूचना मिलते ही हरलाखी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार, साहरघाट थानाध्यक्ष राकेश कुमार रौशन तथा एसआई धर्मेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। इधर, घटना के बाद से मृतका के घर में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

टैग्स