ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, लव मैरिज के बाद ससुराल में रह रहा था दंपति; फोटो वायरल करने को लेकर विवाद✦Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव से पहले महागठबंधन में महाभारत! RJD ने कांग्रेस के खिलाफ उतारा उम्मीदवार✦4 बार फेल, ऊपर से शादी का दबाव और घर की तंगी... प्रिया ने नहीं मानी हार, UPSC में हासिल की 232वीं रैंक; पढ़िए सफलता की कहानी✦घर में घुसकर पति-पत्नी को मारी गोली, लव मैरिज के बाद ससुराल में रह रहा था दंपति; फोटो वायरल करने को लेकर विवाद✦Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान

बिहार में SVU का बड़ा एक्शन: दाखिल-खारिज के नाम पर 10 हजार रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार, महिला CO के खिलाफ भी करप्शन का केस दर्ज

SVU Action in Bihar: औरंगाबाद जिला में स्पेशल निगरानी इकाई (SVU) ने जमीन म्यूटेशन के नाम पर 10 हजार रुपये रिश्वत लेते एक क्लर्क को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। मामले में महिला सीओ पर भी गंभीर आरोप लगे हैं।

SVU Action in Bihar
गिरफ्त में घूसखोर
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SVU Action in Bihar: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ स्पेशल निगरानी इकाई का एक्शन लगातार जारी है हालांकि ताबड़तोड़ एक्शन के बावजूद भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला औरंगाबाद से सामने आया है, जहां एसवीयू की टीम ने जमीन के दाखिल-खारीज के नाम पर 10 हजार रुपए रिश्वत लेते एक निम्नवर्गीय लिपिक को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में सीओ पर गंभीर आरोप लगे हैं। एसवीयू ने लिपिक और सीओ के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज किया है।


दरअसल, औरंगाबाद के कोईलवां गांव निवासी सुनील कुमार ने हसपुरा अंचल की सीओ कौशल्या कुमार और निम्नवर्गीय लिपिक श्लोक कुमार के खिलाफ पटना में निगरानी में शिकायत दर्ज कराया था। आरोप है कि सीओ और लिपिक जमीन के म्यूटेशन के नाम पर सुनील कुमार से 15 हजार रुपए की डिमांड कर रहे थे।


शिकायत दर्ज होने के बाद विशेष निगरानी इकाई द्वारा शिकायत का सत्यापन कराया गया एवं सत्यापन के दौरान आरोपी लिपिक श्लोक कुमार ने परिवादी मुनील कुमार को कहा गया कि जब तक वह 10 हजार रूपये नहीं देते हैं तबतक दाखिल-खारिज नही होगा।


लिपिक श्लोक कुमार ने यह भी कहा कि यह 10 हजार रुपए C.O. मैम को देना है। मेरे लिए एक-दो हजार और दे दीजिए। आरोप के सत्यापन के बाद सीओ कौशल्या कुमारी एवं लिपिक श्लोक कुमार के विरूद्ध विशेष निगरानी इकाई थाना कांड संख्या-05/2026 दिनांक-16.02.2026 धारा-7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (यथा संशोधित 2018) एवं धारा-61 (2) (a) भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज किया गया है।


प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अशोक कुमार झा, पुलिस उपाधीक्षक, विशेष निगरानी इकाई, पटना के नेतृत्व में एक टीम/धावा-दल का गठन किया गया और आरोपी श्लोक कुमार, निम्नवर्गीय लिपिक, अंचल हसपुरा, जिला-औरंगाबाद को 10,000 /- रूपये की रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से पूछताछ के बाद इस सम्बन्ध में आगे की कानूनी कारवाई एवं अनुसंधान किया जा रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता